भुना चना और भीगा चना में क्या फर्क है? जानिए इन दोनों में कौन सा चना सेहत के लिए फायदेमंद है?

अक्सर आपने हेल्थ एक्सपर्ट को चने खाने की सलाह देते सुना होगा। चने सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं क्योंकि उसके पोषक तत्व शरीर को मजबूत बनाते हैं और इम्यूनिटी में सुधार लाते हैं, लेकिन बहुत से लोगों में इस बात को लेकर कन्फ्यूजन होती है कि उन्हें चने भिगोकर खाने चाहिए या फिर भूनकर।

Chana khane ke fayde

इस वजह लोग कई बार यह भी सोच रहे होंगे कि इन दोनों में से चने का कौन सा रूप सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है? आपको बता दें कि चने के अलग-अलग रूप में अलग-अलग फायदे छुपे होते हैं। तो चलिए इसके बारे में हम आपको सब कुछ बताते हैं :-

इन लोगो को खाना चाहिये भुने चने

अगर आपको थायराइड की बीमारी है या फिर आप डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको भुने चने खाने चाहिए। भुने चने को आप स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। इसमें बहुत ही लाभकारी गुण होते हैं, साथ ही इसमें शुगर को कंट्रोल करने वाले भी तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ भुने चने सर्दी और जुकाम में भी बहुत फायदा करते हैं, लेकिन जो लोग अंडरवेट हैं, जिनका वेट कम है, उन्हें भुने चने खाने से परहेज करना चाहिए। 

इन लोगों के लिए भीगे चने होंगे फायदेमंद

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार अंकुरित चने भी बहुत फायदेमंद होते हैं। शरीर में बहुत ज्यादा पोषक तत्व प्रदान करते हैं अंकुरित चने। अंकुरित चनो में विटामिन बी कांप्लेक्स बहुत ज्यादा मात्रा में होता है। साथ ही इसमें प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में होता है, जो मसल्स को मजबूत बनाता है। ये पाचन को अच्छा बनाते हैं और पेट से संबंधित समस्याओं में लाभ प्रदान करते हैं, इसलिए अगर आप हेवी एक्सरसाइज कर रहे हैं तो आपको नाश्ते के समय चने भिगोकर और उन्हें अंकुरित करके खाने चाहिए। 

मॉर्निंग डाइट में शामिल करें चने

अगर आप रोजाना गुड़ और चना अपनी मॉर्निंग डाइट में शामिल करते हैं तो आपकी मांसपेशियां मजबूत बनेगी, जो लोग जिम करते हैं उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। गुड़ में पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाया जाता है, जो आपके मेटाबॉलिज्म को अच्छा रखता है। इसके अलावा वेट लॉस करने में भी गुड़ और चना बहुत ही मददगार है। हर दिन 100 ग्राम चने-गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए, जिससे 19 ग्राम प्रोटीन आपके शरीर में पहुंचेगा। 

याददाश्त तेज करने में गुड़ और चना बहुत ही है फायदेमंद

याददाश्त तेज करने में भी गुड़ और चने का कंबीनेशन बहुत कारगर साबित होता है। ये आपके शरीर में सेरोटोनिन नामक हार्मोन को बढ़ावा देने का काम करता है। ये आपके ब्रेन को अच्छी तरह से फंक्शन करने के काम आता है। गुड़ और चना खाने से तनाव भी काम होता है। 

दिल की बीमारी को करे ठीक

गुड़ और चना खाने से दिल की बीमारी में भी काफी राहत मिलती है। दिल की बीमारी को ठीक करने में गुड़ और चना बहुत लाभकारी है। गुड़ खाने से रक्तचाप नियंत्रित होता है और चने में कोलेस्ट्रॉल कम होता है, इसलिए दिल के लिहाज से ये बहुत ही फायदेमंद। 

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें