लाल अंगूर सेहत के लिए साबित होता है रामबाण, इसके 3 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, डाइट में रोजाना करें शामिल

अंगूर के कई प्रकार होते हैं। हरे और काले अंगूर के बारे में तो सबको पता है पर क्या लाल अंगूर के बारे में आपको पता है? लाल रंग के अंगूर जितने देखने में सुंदर लगते हैं उतने ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होते हैं। हरे और काले अंगूर की तरह इनमें भी कई सारे गुण होते हैं, बहुत से पोषक तत्वों से भरे होते हैं ये अंगूर।

Red grapes

लाल अंगूर में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी के साथ-साथ कैलशियम, पोटैशियम और एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। लाल अंगूर किडनी के लिए भी बहुत फायदेमंद होता हैं। इनमे यूरिक एसिड को कम करने की क्षमता होती है। त्वचा के लिए भी यह फल काफी हेल्दी माना गया है।

1. हार्ट के लिए फायदेमंद

इसके अंदर केलरीज (calories) बहुत कम पाई जाती है, जो दिल के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होती है। लाल अंगूर में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपके हार्ट की सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। आपने सुना होगा कि रेड वाइन पीने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, कोलेस्ट्रॉल भी कम हो जाता है और आपके हार्ट से रिलेटेड जितने भी प्रॉब्लम होती हैं वह भी खत्म हो जाती हैं।

2. डायबिटीज को कंट्रोल करता है

लाल अंगूर डायबिटीज की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें  रेस्वेराट्रोल नामक तत्व पाया जाता है। यह तत्व टाइप-2 डायबिटीज होने पर काफी फायदा पहुंचाता है। उम्र से संबंधित शारीरिक समस्याओं से बचे रहने के लिए इनका खूब सेवन करें।

3. मोटापा कम करने में फायदेमंद

लाल अंगूर मोटापा कम करने में बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं। इसके अंदर कैलोरी बहुत ही कम मात्रा में पाई जाती हैं जो आपका वजन घटाने में अहम भूमिका निभाती हैं।

Leave a Comment

error: Alert: Content selection is disabled!!