सुबह के समय एक गिलास दूध के साथ केला और खजूर खाने से होते हैं ये फायदे, फिर शरीर हो जाएगा पहलवान जैसा

दूध, केला और खजूर ये तीनों हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इनमे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट, इत्यादि। और दूध के लाभ के बारे में तो हम सब जानते ही हैं। इसे कम्पलीट फ़ूड भी कहा जाता हैं। जब इतने सारे गुणों से भरपूर चीजें हम साथ में खाएंगे तो इसका हमारे शरीर को कितना फायदा होगा।

Milk Banana And Dates Benefits

केला पोषक तत्वों का एक समृद्ध स्रोत है जिसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इसके अलावा, यह आपके पाचन स्वास्थ्य में सुधार करता है। केले में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता हैं। अगर आप केले के साथ खजुर और दूध भी पियेंगे तो, ये आपको कब्ज की समस्या से भी राहत दिलाने में मदद करेगा।

खजूर हमारे शरीर में खून की कमी को पूरा करता हैं। केले और खजुर दोनों में ही आयरन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। ये हमारे शरीर में हेमोग्लोबिन को तेजी से बनने में भी सहायता प्रदान करता हैं। इसलिए इसके सेवन से हम एनीमिया होने से बच सकते हैं।

खजूर हमारे शरीर में गर्मी पैदा करता हैं जोकि सर्दी, खांसी, जुकाम हो जाने पर काफी फायदेमंद साबित होता हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमे दूसरी बीमारियों से बचाते हैं और इम्युनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। यह हमारे दिल को स्वस्थ रखने के लिए भी अच्छा होता हैं।

अगर आप बहुत ज्यादा दुबले-पतले हैं तो वजन बढ़ाने के लिए आप दूध खजूर और केले को एकसाथ अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसके लिए आपको एक गिलास गर्म दूध के साथ दो केले और चार-पांच खजूर जरूर खाएं। वजन बढ़ाने के लिए इन तीनों का शेक एक उत्कृष्ट पेय है जिसमें शरीर के लिए पोषक तत्वों और प्रोटीन सामग्री का एक स्वस्थ स्रोत होता है।

केला और खजुर आपके गुप्त रोग को भी ठीक करने में मददगार होता हैं। इसके सेवन से आपका वीर्य (Sperm) बढ़ता है और उसे गाढ़ा भी बनाता है जिससे आपकी सेक्स पॉवर भी काफी बढ़ जाती हैं।

x
WhatsApp चैनल ज्वाइन करें