Railway Station: भारत का एकमात्र राज्य जहां मौजूद है सिर्फ एक रेलवे स्टेशन, नाम जानकर यकीन करना मुश्किल

Single Railway Station: भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क प्रदान करता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरे देश में हर राज्य से रोज 2.5 करोड़ के आस-पास लोग रेलवे का सफर करते हैं। किसी का डेली अप-डाउन होता है तो कोई हफ्ते में इसका इस्तेमाल करता है तो बहुत से लोग महीने या सालों में ट्रेन का सफर करते हैं। इसलिए हर राज्य में अलग-अलग शहरों में दो से ज्यादा रेलवे स्टेशन होते हैं। लेकिन एक राज्य है जिसे सिर्फ एक रेलवे स्टेशन मिला है।

Railway Station

आपने कभी ना कभी रेल यात्रा की ही होगी। हालांकि, आप शायद ही किसी राज्य में एक रेलवे स्टेशन के बारे में सुना होगा या वहां गए होंगे। अगर आपको इसके बारे में नहीं पता है तो बता दें भारत में एक स्टेशन वाला राज्य भी है। ये जानकर आपको आश्चर्य होगा लेकिन इसकी वजह आपको हैरान कर सकती है। चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

भारत के किस राज्य में है महज एक रेलवे स्टेशन? (Single Railway Station)

भारत में 29 राज्य हैं और हर राज्य के पास कई रेलवे स्टेशन होते हैं। कुछ शहरों में एक या दो नहीं बल्कि बारह या तेरह रेलवे स्टेशन भी होते हैं। इस तरह से अगर देखा जाए तो हर राज्य में पचास से अधिक रेलवे स्टेशन होंगे ही।

भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क वाला देश है। इतनी बड़ी प्रगति हासिल करने के बाद भी भारतीय रेलवे कुछ राज्यों के प्रति बेहद निर्दयी जैसी रही है। पूर्वोत्तर भारत का मिजोरम राज्य इसका प्रमुख उदाहरण है।

भारत में मिजोरम नाम के राज्य के पास सिर्फ एक रेलवे स्टेशन है। इससे भी अधिक दिलचस्प बात ये है कि यहीं पर देश की सीमा रुकती है, यानी कि इसके आगे रेलवे ट्रैक है या नहीं क्योंकि अभी उसके आगे की बात विवादों में है। इस स्टेशन का नाम बैराबी रेलवे स्टेशन है। यहीं पर भारतीय रेल की यात्रा समाप्त होती है।

बैराबी रेलवे स्टेशन उस क्षेत्र का एकमात्र रेलवे स्टेशन है जहां से स्थानीय लोग अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं। यह रेलवे स्टेशन उन लोगों के लिए भी जरूरी है जो दूर रहते हैं। इस स्थान से मालगाड़ियों के साथ-साथ यात्री भी यात्रा करते हैं।

मिज़ोरम राज्य में रहने वाले 11 लाख लोगों के बावजूद, यह अफसोस की बात है कि वहाँ केवल एक स्टेशन है। स्टेशन के कारण लोगों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लोगों को इस स्टेशन की यात्रा अवश्य करनी पड़ती है, भले ही यह बहुत दूर हो क्योंकि आस-पास कोई दूसरा रेलवे स्टेशन नहीं है।

x
WhatsApp चैनल ज्वाइन करें