धरती पर ऐसा कौन सा पक्षी है जो चलता और उड़ता भी है, लेकिन कभी पेड़ पर नहीं बैठता, जानिए उस पक्षी का नाम

दुनिया में पक्षियों की लाखों प्रजातियां मौजूद हैं, जो अपनी अलग-अलग विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे पक्षी के बारे में बताने जा रहे हैं जो वजन में हल्का व पंखों से मजबूत होने के बावजूद पेड़ो पर नही रहता और ना ही पेड़ो पर  घोंसला बनाता है।

Birds
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

इस खूबसूरत पक्षी को आसमान में उड़ते हुए तो देखा गया है लेकिन पेड़ो पर बैठते नही देखा गया है। हालांकि, ये पक्षी आसमान में ज्यादा ऊंचाई पर नही उड़ पाते हैं जबकि इनके शरीर का भार भी बहुत ज्यादा नही होता हैं। इससे ज्यादा भारी पक्षी को भी आसमान में उड़ते और पेड़ो पर बैठते देखा गया है।

ऐसा ही एक विचित्र पक्षी हमारे देश भारत में भी पाया जाता हैं, जिसका नाम है टिटिहरी या फिर कुछ लोग इसे टीटोनि के नाम से भी जानते हैं। जी हां, इस पक्षी को आपने कभी भी पेड़ो पर नही देखा होगा। क्या आप जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों है? अगर नही, तो चलिए हम आपको बताते हैं इसका कारण।

टिटिहरी अगर चाहे तो भी वह पेड़ो पर नही बैठ सकता हैं, अगर ये पेड़ पर बैठेगा तो नीचे गिर जाएगा। दरअसल, बात यह हैं कि इसके पंजे की बनावट इस प्रकार की हैं कि ये किसी भी वस्तु को पकड़ नही सकता। ज्यादातर पक्षियों के पंजों के पीछे का जो भाग होता हैं वह उन्हें चीज़ो को पकड़ने में मदद करता है लेकिन टिटिहरी के पंजे ऐसे नही होते।

यही कारण है कि ये अपना घोंसला पेड़ो पर नही बनाकर ज़मीन पर बनाता है और खुद भी ज़मीन पर ही रहता हैं। ज्यादातर सभी पक्षियों के पंजे एक जैसे होते हैं। सभी पक्षियों के दोनों पैरों में तीन उंगलियां आगे की तरफ और एक उंगली पिछे की तरफ होती हैं। जिससे जब वे पेड़ पर बैठती हैं तो उन उंगलियों से पेड़ की टहनी को अच्छे से जकड़ लेती हैं।

ये पकड़ इनकी इतनी मजबूत होती हैं कि ये रात भर बिना हिले डुले पेड़ पर सो सकती हैं। पर टीटोनि के पैरों की आगे तो तीन उंगलियां होती हैं लेकिन पीछे की एक उंगली बहुत ही ज्यादा छोटी होती हैं जिस वजह से वे पेड़ो की शाखाओं को नही पकड़ पाती हैं। यही कारण है कि ये पेड़ो पर नही बैठती।

error: Alert: Content selection is disabled!!