Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए ये 3 पौधे, वरना दुर्भाग्य नहीं छोड़ेगी पीछा

Vastu Tips: पेड़ लगाना जितना जीवन के लिए जरूरी है उतना ही अपने घर को सुंदर बनाने के लिए भी छोटे छोटे पौधे अहम भूमिका निभाते हैं। जब आप अपने बगीचे या घर के लिए पौधे चुनते हैं, तो आप क्या ध्यान रखते हैं? क्या आप उन्हें उनके लुक के आधार पर चुनते हैं या आकार या रंग? क्या आप बस यूही सोच लेते हैं कि आप घर पर कौन से पौधे रखना चाहते हैं या अपने मूड के आधार पर पौधे चुनते हैं? बस आपको हानिकारक पौधों से सावधान रहना चाहिए।

Vastu Tips
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

हमारे शास्त्रों में कुछ पेड़ पौधों को काफी महत्व दिया गया है। इनमें, तुलसी का पौधा, ग्वार पाठा, आंवला और पीपल जैसे पेड़ पौधे शामिल हैं। वहीं, कुछ पौधों को ये विशेषता प्राप्त है कि इन्हें भूल से भी किसी को अपने घर मे नहीं लगाना चाहिये, अन्यथा सौभाग्य आपसे रूठ जायेगा। ऐसे में अगर आपके मन में भी ये सवाल आता है कि कौन से पौधे घर में ना लगाये, तो चलिए आज हम आपको ये जानकारी देते हैं…

1. मेहंदी

मेहंदी का हिंदु रीति-रिवाजों में काफी महत्व है। शादी हो या कोई भी शुभ अवसर, मेहंदी हमेशा सबसे पहले आती है, लेकिन ये काफी कम लोगों को पता है कि मेहंदी का पौधा आपके घर के लिए एक अशुभ पौधा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मेहंदी या मेंहदी के पौधों में बुरी आत्माओं का वास होता है और इन्हें घर में भूल से भी नहीं लगाना चाहिए।

2. इमली

घर की रसोई में इमली तो बड़े आराम से मिल जाती है और जरूरी भी है कई व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिये, लेकिन इमली का पेड़, जो वास्तु के अनुसार घर के लिए अच्छा बिल्कुल भी नहीं है। वास्तु विशेषज्ञ आपको इमली के पेड़ के पास घर बनाने के लिए भी मना ही करेंगे। यदि आप हर समय नकारात्मक विचारों से जूझना नहीं चाहते हैं, तो इसे घर से दूर ही रखें।

3. कैक्टस

क्या कैक्टस आपके घर के लिए अच्छा है? वास्तु और फेंग शुई दोनों विशेषज्ञों का सुझाव है कि ये घर में खराब ऊर्जा संचारित कर सकता है। ऐसा माना जाता है कि पत्तों पर लगे कांटेदार और नुकीले कांटे अपने भीतर नकारात्मक ऊर्जा लेकर चलते हैं। वास्तु के अनुसार घर में कैक्टस रखना दुर्भाग्य ला सकता है और परिवार के भीतर तनाव और चिंता भी पैदा कर सकता है।

error: Alert: Content selection is disabled!!