Vastu Tips: इस दिशा में भूलकर कभी न खाएं खाना, वरना सेहत पर पड़ेगा बुरा असर, कई रोगों का होंगे शिकार

वास्तु शास्त्र वास्तुकला का प्राचीन विज्ञान है। ऐसा कहा जाता है कि घर के सभी हिस्सों का सीधा जुड़ाव वहां रहने वाले लोगों के शरीर के अंगों से होता है। इस लिये अगर किसी भी दिशा को लेकर कोई भी कोताही बरती जाये, तो इसके परिणाम बुरे हो सकते हैं। वास्तु शास्त्र में हर कार्य के लिये एक उचित दिशा का वर्णन किया गया है।

Vastu Tips

एक घर की सभी दिशाएं प्रकृति के पांच तत्वों यानी वायु, जल, अग्नि, पृथ्वी और आकाश द्वारा शासित होती हैं और प्रत्येक कोने या दिशा उनके द्वारा नियंत्रित होती है। वास्तु शास्त्र में खाना खाने के लिये भी विशेष दिशा का वर्णन है, जिसके बारे में कई लोगों को जानकारी नहीं होती और वे अनजाने में भूल कर बैठते हैं। इस भूल का सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

1. पूर्व दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार ये दिशा खाना खाने के लिये अति उत्तम है। इस दिशा की तरफ मुंह करके भोजन करने से दिमाग तेज होता है और पाचन क्रिया भी बेहतर तरीके से चलती है।

2. पश्चिम दिशा

पश्चिम दिशा भी खाना खाने के लिए अच्छी दिशा है। इस दिशा में मुंह करके भोजन करने वाले लोगों का दिमाग सुचारू रूप से काम करता है। इस दिशा में मुंह करके खाने वाले लोग व्यवसाय, रोजगार या लेखन, अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की करते हैं।

3. उत्तर दिशा

इस दिशा में मुंह करके भोजन करने ज्ञान और धन की प्राप्ति होती है। विद्यार्थियों को इस दिशा में मुंह करके भोजन करना चाहिये। साथ ही करियर में सफलता की तलाश कर रहे लोगों को लिये भी ये दिशा भोजन करने के लिये उत्तम है।

4. दक्षिण दिशा

उपरोक्त तीनों दिशाएं ही भोजन करने के लिये किन्हीं मायनों में अच्छी हैं, लेकिन दक्षिण दिशा इस कार्य के लिये बेहद खराब है। वास्तु शास्त्र में दक्षिण दिशा को भोजन करने के लिये वर्जित बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में मुंह करके खाना खाने वालों का भोजन राक्षसों के मुंह में जाता है। इसके अलावा ये दिशा मृत लोगों के लिए है, क्योंकि ये मृत्यु के देवता यमराज की दिशा है।

Leave a Comment

error: Alert: Content selection is disabled!!