Vastu Tips: क्या आपके घर में नहीं रुक रहा है पैसा? तो घर की दक्षिण दिशा में रखें ये चीज, फिर पैसों की कभी नहीं होगी कमी

वास्तु शास्त्र में किसी भी चीज को रखने की एक निश्चित दिशा बताई गई है। वास्तु के मुताबिक हर एक चीज को उसकी जगह पर रखना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती हैं। वास्तु शास्त्र में धन रखने के लिए भी एक निश्चित दिशा के बारे में बताया गया है।

Vastu Tips

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर मे एक निश्चित दिशा में धन और ज्वेलरी रखने से उसमें वृद्धि होती हैं। कीमती सामान जैसे तिजोरी या आभूषण को घर के दक्षिण पश्चिम कोने में रखने चाहिए। ऐसा माना जाता हैं कि इस दिशा में रखी कोई भी चीज कई गुणा बढ़ जाती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि तिजोरी का दरवाजा दक्षिण या पश्चिम की ओर नही खुलना चाहिए।

वास्तु शास्त्र में झाड़ू को भी बहुत महत्व दिया गया है। कहते हैं कि जिस घर मे झाड़ू का सम्मान होता है उस घर में माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती हैं। वास्तु के अनुसार झाड़ू को कभी भी उत्तर या पूर्व दिशा में नही रखना चाहिए। इससे हमें वास्तु दोष लगता हैं और आर्थिक परेशानी भी हो सकती हैं। इसलिए झाड़ू को हमेशा दक्षिण या फिर पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।

घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में कभी भी शौचालय नही बनाना चाहिए। ऐसा करने से न केवल आर्थिक नुकसान होगा बल्कि स्वास्थ्य बिगड़ सकता हैं और नींद में भी दिक्कत आ सकती हैं। इस वजह से घर बनवाते घर बनवाते समय उस दिशा की तरफ कभी भी शौचालय न रखें।

घर की रसोई को दक्षिण पूर्व दिशा में रखना चाहिए। दक्षिण-पश्चिम दिशा बचत का क्षेत्र होता है। इसे साफ रखें और पढ़ाई की जगह के तौर पर इस्तेमाल करें। अगर इस दिशा को हमेशा साफ रखते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आपके घर में पैसा भी रुकेगा।

सोते समय दक्षिण दिशा की ओर पैर नही होने चाहिए। आप दक्षिण या फिर पूर्व दिशा में सिर रख कर सो सकते हैं। यदि आप भी सोते समय दक्षिण दिशा की तरफ पैर रखते हैं तो इससे आपको धन की हानि हो सकती है, इस वजह से दक्षिण दिशा की तरफ सिर रखकर सोएं।

मनी प्लांट एक अद्भुत इनडोर प्लांट है जो बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। धन को आकर्षित करने के लिए आप इसे लिविंग रूम के दक्षिण-पूर्व या उत्तर कोने में रख सकते हैं। ऐसा करने के बाद आपके घर में पैसा रुकना शुरू हो जाएगा, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।

x
WhatsApp चैनल ज्वाइन करें