बॉलीवुड इतिहास में 50 साल के अंदर एक ही नाम से बनी 3 फिल्में, उन तीनो ने बॉक्स ऑफिस पर किया तांडव, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड

Bollywood Movies: बॉलीवुड दुनिया की सबसे ज्यादा फिल्मे बनानी वाली फिल्म इंडस्टी है। हर साल सैकड़ो फिल्में बनती हैं। कुछ फिल्मे सुपर डुपर हिट, कुछ हिट होती हैं तो वहीं अधिकांश फिल्में असफल होती हैं। बॉलीवुड (Bollywood Movies)का एक ट्रेंड ये भी है कि जिस फॉर्मूले पर फिल्ट हिट होती है उस पर कई फिल्में आती हैं।

Bollywood Movies

ऐसा ही ट्रेंड नाम के साथ भी हैं। बॉलीवुड में कई फिल्में अलग अलग समय में एक ही नाम से बनी हैं और सफल रही हैं। 1968 से 2022 से के बीच 4 फिल्मे एक ही नाम से बनी और सबने सफलता पाई। आईए आपको इन तीनों फिल्मों के बारे में बताते हैं।।।

1. जिद्दी (1997)

जिद्दी (Ziddi) नाम से बॉलीवुड में 4 बार फिल्में बनी हैं। आखिरी बार 1997 में आई जिद्दी में मुख्य अभिनेता के रुप में सन्नी देवल ने काम किया था। वहीं रवीना टंडन मुख्य अभिनेत्री थी। राज बब्बर और आशीष विद्यार्थी भी बड़ी भूमिकाओं में थे। गुड्डू धनोआ की इस फिल्म ने उस समय 32.43 करोड़ रुपये कमाए थे जो आज के 371 करोड़ रुपये के बराबर है।

2. जिद्दी (1964)

1997 से पहले 1964 में भी जिद्दी नाम से फिल्म बन चुकी थी। प्रमोद चक्रवर्ती द्वारा बनाई गई इस फिल्म में मुख्य भूमिका जोय मुखर्जी, आशा पारिख और महमूद ने निभाई थी। हसरत जयपुरी के गीत को एस डी बर्मन ने संगीत दिया था। ये फिल्म भी अपने जमाने के सुपरहिट फिल्म थी।

3. जिद्दी (1948)

सबसे पहले जिद्दी नाम से फिल्म 1948 में बनी थी। शाहिद लतीफ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मुख्य अभिनेता थे सदाबहार देवानंद। कामिनी कौशल और प्राण भी अहम भूमिका में थे। देवानंद के करियर को स्थापित करने और उन्हें एक बड़ा अभिनेता बनाने में इस फिल्म का अहम रोल रहा था। लता मंगेशकर, किशोर कुमार और शमशाद बेगम ने फिल्म में गाने गाए थे।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें