भिखारी को भी महासेठ बना देता है नींबू-मिर्ची का ये टोटका, इस उपाय के बाद पैसों की नहीं होती कभी कमी

लोग अपने जीवन मे अमीर बनने के लिए, सफलता प्राप्त करने के लिए, बुरी नजर से बचने के लिए और भी न जाने क्या क्या पाने के लिए कई सारे टोने टोटके आजमाते हैं। इनमे से एक नींबू मिर्ची का टोटका होता है, जिसे भारत में लगभग हर कोई अपनाता है।

Vastu Tips
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

अक्सर लोग अपने घरों या दुकानों के बाहर, यहां तक कि अपनी गाड़ियों में भी नींबू मिर्च टांगते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे बुरी नजर नहीं लगती। टोटको में इसका विशेष उपयोग किया जाता है। आज हमारा समाज पूरी तरह से शिक्षित हैं और कुछ लोग इसे अंध विश्वास भी कह सकते हैं।

बुरी नजर से बचाने के लिये नींबू-मिर्च ही क्यों?

लेकिन फिर भी जिन घरों में बड़े बुजुर्ग हैं, वे इन टोने टोटको का महत्व अच्छी तरह से जानते हैं। दरअसल, यह माना जाता है कि अगर कोई भी व्यक्ति एकाग्र होकर लगातार किसी के घर, दुकान या गाड़ी को देखें तो उस पर बुरी नजर लग जाती हैं, लेकिन फिर नींबू मिर्च ही क्यों?

इसका एक मनोवैज्ञानिक कारण है। दरअसल, स्वाद में नींबू बहुत खट्टा होता है और मिर्च तीखी होती है। दोनो का ही ये गुण व्यक्ति की एकाग्रता और ध्यान को तोड़ने में कारगर साबित होता है। नींबू मिर्च टांगने से देखने वाले व्यक्ति का ध्यान इन पर जाता है और अनजाने में ही इनका स्वाद उसके मुह में आ जाता है, जिससे उनकी एकाग्रता भंग हो जाती हैं।

आर्थिक स्थिति पर पड़ता है असर

वही अगर वास्तु की माने तो निम्बू और मिर्ची में कीटनाशक गुण होते हैं और इन्हें दरवाजे पर लगाने से वातावरण शुद्ध रहता है। ये नकारात्मक ऊर्जा को रोकने का भी काम करता है। पर क्या आप जानते हैं कि निम्बू मिर्च लगाने का भी एक  तरीका होता है और अगर इसे सही तरीके से न लगाया जाए तो इसका असर हमारी आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।

ऐसे करें उपाय

इसलिए निम्बू मिर्च लगाते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। हमेशा स्नान और पूजा के बाद ही निम्बू मिर्च लगाए। इसे सुबह या शाम के वक़्त ही लगाना चाहिए, दोपहर या रात में इसे लगाना अशुभ माना जाता है। इसे घर के किसी व्यक्ति को ही लगाना चाहिए, नौकर या अन्य व्यक्ति से नही। गाड़ी में भी खुद मालिक को ही इसे लगाना चाहिए।

निम्बू मिर्च को हमेशा घर या दुकान के मुख्य द्वार के बीचों बीच लगाना चाहिए। ये स्थान इसके लिए सबसे उत्तम रहता है। मंगलवार या शनिवार को इसे लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ये दिन बजरंगबली का होता है जो कष्टों को हरने और दुश्मनों को भगाने के लिए जाने जाते हैं।

इस दिन ना लगाएं नींबू मिर्ची

अमावस्या के दिन निम्बू मिर्च नही लगाना चाहिए और घर में सात दिन से ज्यादा एक ही निम्बू मिर्च की लटकन को नही रखना चाहिए। इसलिए हर सप्ताह इसे बदलना चाहिए। कहा जाता है कि लक्ष्मी जी की बहन दरिद्रता को खट्टा और तीखा यानी कि निम्बू और मिर्च बहुत पसंद है।

इसलिए अगर यह उसे घर के बाहर ही मिल जाए तो वो वही रुक जाती है। घर के अंदर फ्रीज में या कही भी निम्बू मिर्ची को एक साथ नही रखना चाहिए, नही तो दरिद्रता घर के अंदर प्रवेश कर जाएगी।

error: Alert: Content selection is disabled!!