आज के समय कब क्या हो जाए कुछ पता नहीं चल सकता इसलिए अपनी सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि एक सेहतमंद ही इंसान अपने जीवन में तरक्की कर सकता है। अक्सर हम लोग पेट में होने वाले दर्द को अनदेखा कर देते हैं।

कई बार इस दर्द को हल्के में लेने से आगे चलकर हमें बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। पेट में दर्द होना, पेट में होने वाली गांठ की तरफ भी संकेत करता है। अगर आपको कुछ लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो आपको सावधान होना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए
1. पेट में गांठ बनने के लक्षण (Symptoms of Abdominal Lump)
पेट के आसपास गांठ होने के कई कारण हो सकते हैं, गांठ होने की स्थिति में बहुत से लक्षण सामने आते हैं, लेकिन कई बार हम इन्हें अनदेखा कर देते हैं। पेट में गांठ होने की वजह से हम ज्यादा खा पी भी नहीं पाते और भूख भी कम लगने लगती है। अगर ऐसा कुछ हो रहा है तो आपको डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए, साथ ही नीचे दिए गए लक्षणों में अगर आप कोई भी लक्षण महसूस कर रहे हैं, तो आपको डॉक्टर के पास तुरंत जाना चाहिए।
2. पेट का फूलना
अगर आपका पेट अचानक से फूलने लगता है तो इसे आपको सीरियसली लेना चाहिए। अपने खाने का खास ध्यान रखें और अगर आपका जरा सा भी खाना खाने पर पेट फूलने लगता है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले। डॉक्टर चेकअप के बाद ये सुनिश्चित कर देगा कि आपका पेट किस वजह से फूल रहा है।
3. बिना किसी बात के जी मिचलाना
कई बार एसिडिटी की वजह से उल्टी जैसा महसूस होता हैहोन। प्रेगनेंसी की स्थिति में भी उल्टियां आती हैं। लेकिन अगर आपके पेट में गांठ होती है तो भी उल्टी जैसा फील होता है, साथ ही आपको थकान भी रहेगी। अगर ये लक्षण दो या चार बार से ज्यादा हो रहे हैं, तो आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
4. पेट में दर्द होना
जब पेट में गांठ होती है तो उसे दौरान बहुत तेज दर्द महसूस होता है। दर्द इतना असहनीय होता है की कुछ कहा नहीं जा सकता। अगर आपको भी पेट में असहनीय पीड़ा हो रही है तो डॉक्टर से संपर्क करें। चेकअप करवाएं और समय पर इलाज करें। समय रहते ही इसका ट्रीटमेंट संभव है, वरना आप किसी गंभीर समस्या से पीड़ित हो सकते हैं।
हेल्थ से रिलेटेड कोई भी प्रॉब्लम हो उसे अनदेखा नहीं करना चाहिए वरना आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस जाएंगे। अगर आपको दो या चार बार से ज्यादा ये लक्षण महसूस होते हैं तो डॉक्टर से परामर्श लेने में बिल्कुल भी देरी न करें।