जितेंद्र के आते ही डर गए थे शशि कपूर, मात्र 100 रुपये में साइन कर ली थी फिल्म, फिर इज्जत बचाने के लिए किया ये काम

Shashi Kapoor Kissa: 70’s का एक पॉपुलर एक्टर था, जिसे अमिताभ बच्चन की सफलता का श्रेय भी जाता है। उन्होंने अपने करियर में ज्यादातर रोमांटिक रोल्स निभाए। उनकी तूती बोलती थी, लेकिन एक बार उन्होंने महज सौ रुपए में एक फिल्म साइन की थी, जिसकी बाद में उनकी फीस बढ़ाई गई थी। उस एक्टर का नाम शशि कपूर है, उनकी लाइफ का एक किस्सा आज भी है बी-टाउन में मशहूर।

Shashi Kapoor Kissa

शशि कपूर बहुत हैंडसम थे और इसके साथ ही वो बेहतरीन एक्टिंग के लिए भी फेमस थे। उन्होंने शर्मिला टैगोर, मुमताज, और जीनता अमान जैसी टॉप एक्ट्रेसेस के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया। बहुत काम करने के बाद भी उन्हें सुपरस्टार वाली स्टारडम नहीं मिली। इसी के साथ उनका एक किस्सा भी जुड़ा है चलिए आपको इसके बारे में डिटेल्स देते हैं।

जितेंद्र के आते ही क्यों घबरा गए थे शशि कपूर? (Shashi Kapoor Kissa)

असीम छाबड़ा की किताब ‘शशि कपूर: द हाउस होल्ड, द स्टार’ में बताया गया है कि जब शशि कपूर ने जितेंद्र के जाने के बाद फिल्म के बजट पर बात की, तो उन्होंने बताया कि फिल्म का बजट 25 लाख रुपए है। लेकिन जब उन्होंने जितेंद्र को देखा, तो बिना पूरी बात सुने ही फिल्म की ऐनाउंसमेंट कर दी थी।

बाद में शशि कपूर ने डायरेक्टर से पूछा कि उनकी जेब में कितने पैसे हैं, और डायरेक्टर ने कहा कि कुछ हजार रुपए हैं। तब शशि कपूर ने कहा, “मुझे एक सौ रुपए दे दीजिए, यही मेरा साइनिंग अमाउंट हैं।” फिर उन्होंने डायरेक्टर से कहा कि इस बारे में किसी को बताना नहीं, क्योंकि यह उनकी इज्जत को नुकसान पहुंचा सकता है। बाद में उन्हें इस फिल्म के लिए एक लाख रुपए मिले थे।

शशि कपूर की पहली फिल्म

शशि कपूर ने 70-80 के दशक में अपने अभिनय के जरिए लोगों को दीवाना बनाया। लड़कियां भी उनकी बड़ी फैन थीं और एक झलक के लिए बेसब्र रहती थीं। शशि कपूर फिल्मी बैकग्राउंड से ही आए थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 10 साल की उम्र में की थी। उनका पहला फिल्मी दिखावा भाई राज कपूर की निर्देशन में बनी फिल्म ‘आग’ (1948) में हुआ था, जिसमें वह एक बच्चे के रूप में नजर आए थे।

शशि कपूर ने साल 1961 में यश चोपड़ा की फिल्म ‘धर्मपुत्र’ में हीरो के रूप में अपना फ़िल्मी करियर शुरू किया था। 1965 में उन्होंने ‘वक्त’ और ‘जब जब फूल खिले’ जैसी दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया था, जिससे उन्हें मेकर्स की पसंद बनाने में कामयाबी मिली।

साल 1982 में निर्देशक रमेश शर्मा ने अपनी पहली फीचर फिल्म ‘न्यू डेल्ही टाइम्स’ लेकर आए थे। उन्होंने इस फिल्म में शशि कपूर को कास्ट करने का निर्णय किया था। एक दिन, जब दोनों एक लंच के दौरान मिले, तो शशि कपूर ने उन्हें देखकर कहा, “ये मेरी अगली फिल्म के डायरेक्टर हैं।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें