सोना से भी महंगा बिकता है ये पेड़, किसान इसे बेचकर आसानी से बन सकते हैं करोड़पति, जानिए कैसे?

देश का युवा आजकल गांव छोड़ दूर शहर में नौकरी की तलाश के लिए निकलता है और फिर वहीं बस जाता है। लेकिन जो युवा थोड़े समझदार हैं वे लौट रहे हैं गांव की तरफ। उसी काम को करने जिससे पीछा छुड़ाने के उद्देश्य से वे कभी शहर की तरफ गए थे। जी हां…खेती करने के लिए।

Sandalwood Tree Cultivation

मौजूदा समय में अगर आप पढ़े लिखे किसान हैं तो आप खेती से उतना पैसा कमा सकते हैं जितना आपको शहर की नौकरी कभी नहीं दे सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे पेड़ की खेती या बागवानी के बारे में बताएंगे जो आपको लखपति या करोड़पति बना सकता है।

इस पेड़ से बन सकते हैं करोड़पति

खेती अब परंपरागत की जगह आधुनिक हो गई है। आधुनिक तकनीक के साथ वैसे पेड़ पौधे उगाए जा रहे हैं जिनसे आय अच्छी हो। अगर आपके पास जमीन है तो आप चंदन के पेड़ की बागवानी (Sandalwood farming) कर सकते हैं। यह पेड़ काफी महंगा होता है। इसलिए आप जितनी संख्या में पेड़ लगाएंगे आपकी आय उसी मात्रा में बढ़ेगी, फिर आप करोड़पति बन सकते हैं। चंदन का पेड़ रेतीले और बर्फीले वातावरण को छोड़ हर तरह के वातावरण में उगाया जा सकता है।

कितना समय लगता है तैयार होने में?

अगर आप सोच रहे हैं कि चंदन का पेड़ (Sandalwood farming) लगाएंगे और अगले साल से ही आपके पास लाखों रुपये की आय होने लगेगी तो आप सही नहीं हैं। चंदन के एक पेड़ को तैयार होने मे कम से कम 5 साल से 15 साल तक का समय का लग सकता है। यह पेड़ जितना पुराना होगा उसकी कीमत भी उतनी ही होगी।

एक पेड़ की कीमत

चंदन का पेड़ काफी महंगा होता है। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक 8 से 10 साल पुराने पेड़ की कीमत 5 लाख तक हो सकती है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर आपने 100 पेड़ लगा दिए और अगले 8 से 10 साल तक उसकी अच्छे तरीके से देखभाल की तो आप कम से कम 5 करोड़ रुपये कमा सकते हैं। यहां यह भी बताना जरुरी है कि इस पेड़ को देखभाल की काफी जरुरत होती है। महंगा होने के साथ ही ये पेड़ काफी नाजुक होता है। हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों के लिए ये काफी पवित्र होता है।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें