गरीबों के लिए आ रही 133 Km रेंज वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर, मात्र 50,000 रुपये होगी कीमत, जानिए उसकी फीचर्स

Honda U-Go: मोटर वेकिल बनाने वाली तमाम कंपनियां इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग को देखते हुए बेहतरीन फीचर्स के साथ नए मॉडल बाजार में पेश कर रही हैं। नए मॉडल ग्राहकों को खूब लुभा रहे हैं। भारत के महानगरों से लेकर छोटे शहरों तक में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। भारत में वैसे तो पहले से ही कई कंपनियों ने इलेक्ट्रिक स्कूटर के बेहतरीन मॉडल पेश किए हैं।

Honda U-Go

अब इस बाजार में एक और मजबूत कंपनी की दखल देने वाली है। जानकारी के मुताबिक होंडा कंपनी ने हाल ही में चीन में होंडा U-GO इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। कंपनी का अगला डेस्टिनेशन एशिया का सर्वाधिक तेजी से बढ़ता हुआ बाजार भारत हो सकता है। आईए आपको होंडा के इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में विस्तार से बताते हैं।

भारत में कब होगी लॉन्चिंग?

होंडा U-GO (Honda U-Go) को भारत में कब आधिकारिक रुप से लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल इसकी सूचना कंपनी की तरफ से नहीं दी गई है। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक 2024 के अंत तक इसे भारत में पेश किया जा सकता है। भारत में इसकी कीमत 50,000 से 90,000 के बीच हो सकती है। चीन में इसकी कीमत 7999 चीनी युआन है जो भारतीय मुद्रा में 90,000 के आस पास होती है। उपभोक्ता इसका इस्तेमाल दैनिक कार्यों के लिए कर सकते हैं।

Honda U-Go की फीचर्स

होंडा U-GO (Honda U-Go) बाजार में उपलब्ध अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर की तुलना में सस्ता है। ये दो अलग-अलग वैरिएंट्स 800 और 1200 वॉट इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है। इसकी 1200 वॉट वाला मॉडल 53 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड देता है।

वहीं, एक बार चार्ज हो जाने के बाद ये 133 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। इस स्कूटर में रिमूवेबल लिथियम आयन बैटरी, 26 लीटर का बूट स्पेस, एलईडी डीआरएल, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, एलसीडी डिस्प्ले जैसे फीचर्स है। कंपनी ने इसमें 48 वोल्ट/30 एंपियर का रिमूवल लिथियम आयन बैटरी उपयोग किया है।

करना पड़ेगा इंतजार

होंडा U-GO (Honda U-Go) इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उपलब्ध अन्य स्कूटर से कई मायनों में अलग और बेहतर है। इसकी कीमत कम है साथ ही इसके फीचर्स दूसरी कंपनियों द्वारा दिए गए फीचर्स से बेहतर हैं। इसका डिजाइन काफी आकर्षक है, लेकिन उपभोक्ताओं के लिए सबसे निराशाजनक ये है कि फिलहाल भारतीय बाजार में इसकी लॉन्चिंग की घोषणा नहीं की गई है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर के बढ़ते बाजार और भारतीय उपभोक्ताओं द्वारा बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी गंभीर है जिस वजह से इस साल के अंत तक प्रोडक्ट के साथ भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है। ऐसे में फिलहाल भारतीय उपभोक्ताओं को इंतजार करना होगा।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें