पहली बार चेहरे पर कैमरा पड़ते ही छुपा लिया था मुंह, अब खुल गई इब्राहिम-पलक के रिश्ते की पोल, सब कुछ हुआ साफ

Palak Tiwari- Ibrahim Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और टीवी की जानी मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी आजकल सुर्खियों में हैं। रिपोर्टों के मुताबिक ये दोनों स्टार किड लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशन में हैं।

Palak Tiwari- Ibrahim Ali Khan

श्वेता और इब्राहिम के रिलेशन में होने की खबर से बॉलीवुड गलियारे पर नजर रखने वाले फैंस को हैरानी भी है। क्योंकि जब पहली बार इन दोनों को एक साथ गाड़ी में देखा गया था तो पलक को चेहरा छुपाते हुए देखा गया था और उस समय इन दोनों के रिश्ते में खटास की खबर भी आई थी। धीरे धीरे ये कपल अब कैमरा के सामने सहज हो गया है और अक्सर अब इन्हें एक साथ चिल करते हुए देखा जाता है।

3 साल से रिलेशन में

इब्राहिम और पलक के डेट करने की खबर मीडिया में कुछ महीने पहले ही आई है। सच्चाई ये है कि ये दोनों लगभग 3 साल से रिलेशन में हैं। इन्होंने अपना रिश्ता दुनिया की नजरों से छुपा कर रखा था। जानकारी के मुताबिक इब्राहिम और पलक की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी और कुछ मुलाकातों में ही ये एक दूसरे के करीब आ गए।

फिलहाल दोनों का रिलेशन टॉक ऑफ द टाउन है और दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश और सहज भी नजर आते हैं। इब्राहिम और पलक अपने काम की वजह से पहचान बनाना चाहते हैं। इसी वजह से लंबे समय तक उन्होंने अपने रिलेशन को छिपाया।

एक साथ फिल्म में आ सकते हैं नजर

इब्राहिम और पलक की जोड़ी को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है। यही वजह है कि अक्सर खबरें आती रहती हैं कि इब्राहिम पलक के साथ ही हिन्दी सिनेमा में डेब्यू कर सकते हैं। हालांकि इस विषय पर किसी निर्देशक या फिर इन दोनों के द्वारा कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

इब्राहिम को डेब्यू का इंतजार

वर्क फ्रंट की बात करें तो पलक ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी का जान से हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर लिया है। इस फिल्म में उन्हें काफी पसंद किया गया था। वे हार्डी संधु के साथ म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं इब्राहिम को डेब्यू का इंतजार है। खबरों के मुताबिक इब्राहिम किसी ऐतिहासिक बैकग्राउंड पर बनने वाली फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं।

x
WhatsApp चैनल ज्वाइन करें