Mahindra ने लोगों को दिया बड़ा ऑफर, कंपनी की इस SUV पर मिल रही सबसे बड़ी छूट, समय रहते करें खरीदारी

Mahindra Bolero Neo: यदि आप कोई नहीं कार खरीदने का सोच बना रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है, क्योंकि इन दिनों कई ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने कस्टमर को खुश रखने के लिए बड़ी ऑफर दे रही है। इससे उनके कारों की बिक्री में तेजी से इजाफा देखने को मिला है।

Mahindra Bolero Neo

यदि आप महिंद्रा की कोई नई कार लेना चाहते हैं तो आपके पास बड़ा मौका है। क्योंकि कंपनी की तरफ से इन दिनों एक दमदार SUV पर जबरदस्त छूट दी जा रही है। आज हम जिस कार के बारे में बात करने जा रहे हैं उसका नाम Mahindra Bolero Neo है, जो इस कंपनी की सबसे पावरफुल गाड़ियों में से एक है। इस SUV की डिमांड गांव से लेकर शहर तक खूब देखने को मिलता है।

Mahindra Bolero Neo की वेरिएंट

महिंद्रा के इस एसयूवी कार के वेरिएंट की बात करें तो इसमें आपको कुल चार वेरिएंट देखने को मिल जाता है। उन सभी वेरिएंट की प्राइस अलग-अलग रखी गई है। ऐसे में आप उस वेरिएंट का चयन कर सकते हैं जो आपके बजट में आता हो।

कंपनी ने Mahindra Bolero Neo को कुल चार वेरिएंट में लॉन्च किया है जिसमे N4, N8, N10 और N12 है। भारत में इस SUV की डिमांड बहुत ज्यादा रही है, इसी वजह से लोगों के द्वारा इसे अच्छी रेटिंग मिली है। इस कार की सबसे खास बात यह है कि इसमें कई दमदार फीचर्स भी देखने को भी मिल जाते हैं।

Mahindra Bolero Neo के फीचर्स

महिंद्रा के इस एसयूवी मॉडल के फीचर्स की बात करें तो इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्राइवर आर्मरेस्ट, क्रूज कंट्रोल, एलॉय व्हील, एलइडी डीआरएल जैसे कई अन्य जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं।

इसके अतिरिक्त Mahindra Bolero Neo में फाइव स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन की सुविधा भी दी गई है। यह कार आपको लगभग 250Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इन सभी चीजों की वजह से लोगों द्वारा इसे खूब पसंद किया जाता है।

Mahindra Bolero Neo पर ऑफर

महिंद्रा कंपनी अपने अलग-अलग वेरिएंट पर अलग-अलग हिसाब से प्राइस निर्धारित की है। इसके अलावा उन्होंने अलग-अलग तरीके का छूट भी दिया है। अगर आप महिंद्रा के N 4 वेरिएंट की खरीदारी करते हैं तो उस पर आपको लगभग 60 हजार रुपए की छूट मिल सकती है।

इसके अलावा यदि आप Mahindra के N8 वेरिएंट की खरीदारी करते हैं तो उस पर कंपनी की तरफ से 65000 रुपये तक की बड़ी छूट दी जा रही है। यदि सबसे अधिक छूट की बात करें तो महिंद्रा के N10 वेरिएंट पर मिल रही हिया। जो लोग यह कार खरीदेंगे उन्हें 99,500 यानी तकरीबन एक लाख रुपये की डिस्काउंट मिलेगी।

कंपनी Mahindra Bolero Neo पर यह ऑफर देश के सभी राज्यों में नहीं दे रही है। यदि आप सिक्किम, पश्चिम बंगाल या कोलकाता से आते हैं तो इस मौके का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा मैं आपको यह भी बता दूं कि यह ऑफर अगले कुछ ही दिनों के लिए है, इस वजह से समय रहते इस मौके का लाभ उठा लें।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें