अब टोल प्लाजा के लिए लाइन में नहीं करना होगा इंतजार, 17 साल बाद बदल जाएगा टोल टैक्स प्लाजा का सिस्टम

पहले के समय में लोगों द्वारा टोल टैक्स टोल प्लाजा की मदद से लिया जाता था। जहां पर गाड़ियों की लंबी लाइन लगने के कारण काफी ज्यादा ट्रैफिक हो जाता था। लेकिन अब आपको बता दें कि 17 साल बाद टोल प्लाजा हटा दिया जाएगा, जिस वजह से ट्रैफिक से छुटकारा मिलेगी।

Toll Plaza

जल्द ही इंदौर के शहरों में यह टोल प्लाजा हटने वाला है। उसकी मदद से आप लोग अपना सफर आसानी से तय कर पाएंगे। तो चलिए विस्तार रूप से इस टोल प्लाजा सिस्टम हटने के बारे में जानते हैं।

टोल प्लाजा पर टैक्स की वसूली की जाएगी बंद

आपको बता दे की 17 साल पहले इंदौर शहर में MR-10  पर एक टोल टैक्स बना था। जो की अब जल्द ही बंद होने वाला है। खबर के अनुसार इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा 86 दिन के अंदर ही टोल टैक्स की वसूली बंद होने वाली है, यानी की 14 अप्रैल को पूरी तरह से यहां पर टैक्स लेना समाप्त हो जाएगा। हालांकि अभी तक दूसरी शहरों से आने वाली वाहनों द्वारा वसूली की जा रही थी।

केवल 86 दिन का मिला है समय 

साल 2007 में एमआर-10 जो कि रेलवे ओवरब्रिज पर स्थित है वहां पर टोल टैक्स बनाया गया था। वहीं 2008 से टोल टैक्स लेना भी शुरू कर दिया गया था। इस टोल टैक्स पर केवल 6101 दिन का टोल टैक्स लेना था। जिसके अनुसार यह समय 19 जनवरी को समाप्त हो गई थी।

लेकिन कंपनी ने कोविद-19 के समय अपनी टोल वसूली बंद होने के कारण 200 दिन का अधिक समय मांगा थी। जिसके चलते कंपनी को 86 दिन का अधिक समय दिया गया। लेकिन अब कोई भी अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा और टोल टैक्स पर वसूली करना बंद कर दिया जाएगा। इस टोल के बंद होने से काफी ज्यादा ट्रैफिक की परेशान खत्म हो जाएगी। अब बिना किसी परेशानी की बहुत आसानी से यात्रा कर सकेंगे।

x
WhatsApp चैनल ज्वाइन करें