अब चुटकियों में गायब होगी पुरानी से पुरानी कब्ज, सिर्फ पीना होगा ये 5 जूस, फिर पाचन भी रहेगा मजबूत

कब्ज तब होता है जब मल त्याग कम हो जाता है और मल त्याग करना मुश्किल हो जाता है। यह अक्सर आहार या दिनचर्या में बदलाव या फाइबर के अपर्याप्त सेवन के कारण होता है। कब्ज के कई कारण है, जैसे कम फाइबर वाले खाद्य पदार्थ खाना, पर्याप्त पानी नहीं पीना, पर्याप्त व्यायाम नहीं करना, आपकी नियमित दिनचर्या में बदलाव, जैसे यात्रा करना या बाहर का खाना और तनाव।

Juices Good to Treat Constipation
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

वैसे तो कब्ज को रोकने के लिए आप दिन में 8-10 गिलास पानी अवश्य पिये और व्यायाम को अपनी ज़िन्दगी का हिस्सा बना लें। पर इसके अलावा आज हम आपको कुछ ऐसे जूस के बारे में बताएंगे जो पीने में तो स्वादिष्ट लगेंगे ही साथ ही आपको कब्ज की परेशानी से भी राहत मिलेगी।

1. मोसंबी का रस

कब्ज के लिए मोसंबी का रस एक अच्छा उपाय साबित ही सकता हैं क्योंकि इसमें एसिड होता हैं, जो आंतो के विषैले पदार्थों को निकालने में मदद करता है। जल्दी आराम पाने के लिए मौसमी के रस में एक चुटकी नमक मिला लें।

2. अनानास का रस

अनानास का रस कब्ज के लिए बहुत अच्छा होता हैं क्योंकि ये तरल पदार्थ और पानी दोनों प्रदान करता है जो मल को बाहर निकलने में मदद करता है।

3. तरबूज का रस

तरबूज एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता हैं खासकर गर्मियों के लिए क्योंकि इसमे बहुत सारा पानी होता हैं जो आपको हाइड्रेट करता हैं और पाचन तंत्र को साफ करने में मदद करता है।

4. नींबू पानी

नींबू के रस में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता हैं जो अपच के इलाज में मदद करता है। कब्ज की समस्या से बचने के लिए आपको रोजाना दिन में दो गिलास निम्बू पानी जरूर पीना चाहिए।

5. संतरे का रस

संतरे के रस में विटामिन सी होता हैं और इसमे फाइबर भी पाया जाता हैं जो मल को लूज करता हैं और इसे पास करना आसान बनाता है।

error: Alert: Content selection is disabled!!