निरोगी हरियाणा योजना 2023 क्या है? जानें इसका उद्देश्य, लाभ, पात्रता व दस्तावेज

Nirogi Haryana Yojana 2023: भारत सरकार हेल्थ को लेकर कई तरह की योजनाएं चला रही है, ताकि पात्र लोग उसका लाभ उठा सके। लेकिन अब निरोगी हरियाणा योजना की शुरुआत हुई है जो सिर्फ हरियाणा के लोगों के लिए लाया गया है, क्योंकि इसका संचालन केन्द्र सरकार नहीं कर रही है। इस वजह से राज्य के सभी पात्र लोगों को Nirogi Haryana Yojana का लाभ उठाना चाहिए।

Nirogi Haryana Yojana

निरोगी हरियाणा योजना का लाभ प्रथम चरण में राज्य के 24,75,380 गरीब परिवारों के 98,13,214 मेंबर को दिया जाएगा। उस दौरान उन सभी लोगों को सरकार की तरफ से स्वास्थ्य की जांच की जाएगी, लेकिन इस के लिए उनसे कोई भी पैसा नहीं लिया जाएगा। Nirogi Haryana Yojana का लाभ किसे मिलेगा? इसका उद्देश्य क्या है? तथा इसकी पात्रता क्या रखी गई है? इस तरह के और भी अन्य सवालों के जवाब आपको इस लेख में आगे जानने को मिलेगा।

निरोगी हरियाणा योजना 2023 क्या है?

निरोगी हरियाणा योजना के नाम से ही मालूम चल रहा है कि इसका संचालन हरियाणा सरकार द्वारा किया जा रहा है। राज्य सरकार ने फैसला किया है कि इस स्कीम के माध्यम से राज्य के सभी गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बिल्कुल फ्री में हेल्थ चेकअप किया जाएगा। इस के लिए उन्हें कोई भी पैसा खर्चा करने की जरुरत नहीं हैं।

हरियाणा सरकार चाहती है कि यह स्कीम आगे भी अच्छे ढंग से चले, इस के लिए उन्होंने इसे कुल 6 चरण में विभाजित किया गया है। इस योजना के पहले चरण में 98,13,214 लोगों के स्वास्थ्य की जांच बिल्कुल फ्री में की जाएगी। उस चेकअप के दौरान किसी भी व्यक्ति के शरीर में कोई बीमारी पाया जाता है तो सरकार की तरफ से मुफ्त में इलाज करवाया जाएगा।

Nirogi Haryana Yojana 2023 Summary

योजना का नामनिरोगी हरियाणा योजना
राज्यहरियाणा
साल2023
शुरू किसने कीराज्य सरकार ने
लाभ किसे मिलेगाहरियाणा के गरीब नागरिकों को
उद्देश्य क्या हैहेल्थ की जांच करने के बाद फ्री में उपचार करना
ऑफिसियल वेबसाइटHaryanahealth.nic.in

निरोगी हरियाणा योजना का उद्देश्य क्या है?

Nirogi Haryana Yojana प्रारंभ करने का सबसे बड़ा उद्देश्य राज्य में मौजूद गरीब तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सभी सदस्यों को बिल्कुल मुफ्त में हेल्थ की जांच करके उसका इलाज करना है। राज्य में खासकर गरीब लोग किसी गंभीर बीमारी का इलाज नहीं करवा पाते हैं, क्योंकि उनके पास अधिक पैसे नहीं होते हैं। लेकिन अब निरोगी हरियाणा योजना की वजह से वहां के आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक भी गंभीर से गंभीर बीमारी का इलाज बिल्कुल मुफ्त में करवा पाएंगे।

राज्य सरकार निरोगी हरियाणा योजना को टोटल 6 चरण में बांट दिया है, ताकि राज्य के सभी पात्र लोगों को इसका लाभ देने में आसानी हो। इस स्कीम के तहत जिस व्यक्ति का हेल्थ चेकअप होगा, उसे दो दिनों के भीतर रिपोर्ट दे दिया जाएगा। हमारे देश में प्राइवेट हॉस्पिटल वाले बहुत ज्यादा पैसे लेते हैं, जिस वजह से गरीब लोगों के लिए किसी गंभीर बीमारी का इलाज करवाना बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब उन के लिए यह स्कीम बहुत मददगार साबित होने वाला है।

निरोगी हरियाणा योजना को आयु के अनुरूप किया विभाजित

सरकार चाहती है कि Nirogi Haryana Yojana का संचालन अच्छी तरह से हो, ताकि हर पात्र परिवार के सभी सदस्य इसका लाभ ले सके। इस वजह से इसे आयु के अनुरूप कुल 6 भागों में बांट दिया गया है। उसमे जो व्यक्ति जिस आयु के हैं उसी के अनुसार उनके हेल्थ का चेकअप किया जाएगा। अगर उस दौरान कोई बीमारी पाई जाती है तो बिल्कुल मुफ्त में उनका इलाज सरकार द्वारा करवाया जाएगा।

  1. 0 से लेकर 6 महीने तक के बच्चे
  2. 6 महीने से लेकर 59 महीने तक के बच्चे
  3. 6 साल से लेकर 18 वर्ष तक के लोग
  4. 18 साल से लेकर 40 वर्ष तक के लोग
  5. 40 साल से लेकर 60 वर्ष तक के लोग
  6. फिर 80 वर्ष से अधिक के लोग

निरोगी हरियाणा योजना के तहत स्वास्थ्य की जांच का विवरण

राज्य के जो पात्र लोग निरोगी हरियाणा योजना का लाभ लेंगे, उन्हें एक ओपीडी कार्ड प्रदान किया जाएगा। लेकिन उसका कलर प्रत्येक व्यक्ति का अलग-अलग होगा। इस स्कीम के तहत नागरिकों को आंख, दांत, संपूर्ण सामान्य शारीरिक जांच तथा शारीरिक माप ऊंचाई वजन पल्स बीपी की जांच की जाएगी। इस योजना के लाभार्थियों को लैब टेस्ट सूचीबद्ध तरीके से श्रेणीवार किया जाएगा। उसके बाद उन्हें तभी कोई टेस्ट करवाना होगा, जब डॉक्टर इसकी कोई सलाह देंगे। लाभार्थियों को टेस्ट करने के बाद अगले दो दिनों में उन्हें उसका रिपोर्ट दे दिया जाएगा।

पहले चरण के लिए 32 मेडिकल संस्थानों का किया चयन

Nirogi Haryana Yojana के बारे में बात करते हुए हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस स्कीम को पहले चरण के लिए कुल 32 मेडिकल संस्थानों का चयन किया गया है। सरकार जिन-जिन चिकित्सा संस्थाओं को सलेक्ट किया है, वहां पर हेल्थ की जांच करने के साथ-साथ उसका उपचार भी किया जाएगा। इस योजना का प्रथम चरण पूरा हो जाएगा, उसके बाद इसके दूसरे चरण की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। ताकि राज्य के सभी पात्र नागरिकों को इसका लाभ देने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े और यह स्कीम अच्छी तरह से चल सके।

निरोगी हरियाणा योजना की लाभ तथा विशेषताएं

  • निरोगी हरियाणा योजना का संचालन हरियाणा सरकार की तरफ से किया जा रहा है।
  • इस योजना का लाभ हरियाण के सभी पात्र लोगों को दिया जाएगा।
  • इस स्कीम के लिए राज्य के हर आयु के लोग पात्र माने जाएंगे।
  • इस योजना के तहत राज्य के किसी भी नागरिक को बार-बार हॉस्पिटल का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।
  • Nirogi Haryana Yojana के तहत लाभार्थी से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।
  • हेल्थ टेस्ट करवाने के बाद लाभार्थी को उसकी बीमारी का पता चल जाएगा।
  • जब मरीज को उसकी बीमारी की जानकारी हो जाएगी, फिर वो सही समय पर अपना इलाज करवा पाएंगे।
  • इसके तहत उपचार के बदले लोगों को कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा।
  • इस योजना का लाभ पात्र परिवारों के सभी सदस्यों को मिलेगा।
  • इस के लिए आयु के अनुरूप 6 भागों में बांट दिया गया है।
  • इलाज के दौरान लाभार्थी को दवाई के लिए भी कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा।
  • इस योजना के लिए कुल 32 चिकित्सा संस्थाओं का चयन किया गया है।
  • इस स्कीम की वजह से राज्य के गरीब परिवार भी स्वस्थ रहेंगे।

Nirogi Haryana Yojana 2023 की पात्रता क्या है?

  • इस योजना का लाभ लेने वाला व्यक्ति हरियाण का निवासी होना चाहिए।
  • राज्य के सभी वर्गों के नागरिकों को इस स्कीम का लाभ मिलेगा।
  • इस योजना के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
  • इस वजह से किसी भी आयु के लोग इसका लाभ ले सकते हैं।

निरोगी हरियाणा योजना के लिए कुछ दस्तावेज

  • लाभार्थी को सबसे पहले अपना आधार कार्ड देना पड़ेगा।
  • उसके बाद उन्हें अपना स्थाई प्रमाण पत्र देना होगा।
  • इसके अलावा उनके पास मोबाइल नंबर होना जरुरी है।
  • लाभार्थी को अपना पासपोर्ट साइज फोटो भी देना पड़ेगा।

निरोगी हरियाणा योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

हरियाण सरकार ने Nirogi Haryana Yojana की शुरुआत तो कर दी है, लेकिन अभी तक उन्होंने इस के लिए आवेदन की प्रक्रिया चालू नहीं किया है। इस वजह से जो लोग इसका लाभ उठाने के बारे में सोच रहे हैं तो उन्हें फिलहाल इंतजार करना होगा। जब राज्य सरकार निरोगी हरियाणा योजना के लिए आवेदन लेना शुरू कर देगी, फिर हम इस लेख को अपडेट कर देंगे। उसके बाद आपको इसकी संपूर्ण जानकारी मिल जाएगी।

इसे भी जरुर पढ़िए :-

हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

हरियाणा पराली प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

x
WhatsApp चैनल ज्वाइन करें