MI vs RR: टिम डेविड के तूफान में उड़ी राजस्थान रॉयल्स, मैच में बने 10 वर्ल्ड रिकॉर्ड, यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास

MI vs RR: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को आईपीएल 2023 का 42वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। उस मैच में एमआई की टीम को 6 विकेट से जीत मिली है, जिस वजह से अंक तालिका में उन्हें फायदा हुआ है।

MI vs RR

उस मुकाबले में राजस्थान की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करती हुई 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 212 रनों का स्कोर खड़ा की थी, जिसे मुंबई इंडियंस ने 19.3 ओवर में चेज कर लिया। एमआई की उस जीत में टिम डेविड का सबसे बड़ा योगदान रहा है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों पर 45 रनों की नॉट आउट पारी खेली है।

उस मैच के अंतिम ओवर में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 17 रनों की जरुरत थी, फिर टीम डेविड ने जेसन होल्डर की शुरुआती तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़कर मुंबई को जीत दिला दिया। उस मुकाबले में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के बल्ले से बेहतरीन शतक देखने को मिला, इसके अलावे भी कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस वजह से उस दौरान कई रिकॉर्ड बनते और टूटते नजर आए हैं तो चलिए अब हम उसके बारे में जानते हैं।

मैच में बने 10 ऐतिहासिक रिकॉर्ड

1. इस मैच में यशस्वी जायसवाल 62 गेंदों पर 124 रनों की पारी खेली है, इसी के साथ आईपीएल के मौजूदा सीजन में वो सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले वेंकटेश अय्यर 104 और हैरी ब्रूक के बल्ले से 100 रन निकले थे।

2. मुंबई इंडियंस के खिलाफ यशस्वी जायसवाल 124 रन बनाते ही ऑरेंज कैप की सूची में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा संस्करण में अब तक जायसवाल सबसे अधिक 428 रन बनाए हैं।

3. राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को वानखेड़े स्टेडियम में 213 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे एमआई ने 19.3 ओवर में पूरा कर लिया। इसी के साथ मुंबई वानखेड़े स्टेडियम में सबसे बड़े रनों का चेज करने वाली टीम बन गई है।

4. इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास में सबसे बड़े टारगेट का पीछा करते हुए जीतने वाली चौथी टीम बन गई है। आईपीएल में इससे पहले राजस्थान 224 रनों का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया था, इसके अलावा एमआई 219 तथा आरआर 215 रनों का टारगेट पूरा कर चुकी है।

5. इस मैच में टिम डेविड 20वें ओवर में जेसन होल्डर की शुरुआती तीन गेंदों पर तीन छक्का लगाया है। इसी के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में डेविड पहली बार किसी गेंदबाज को हैट्रिक छक्का लगाया है। इससे पहले आईपीएल में उन्होंने यह कारनामा नहीं किया था।

6. युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल मुंबई इंडियंस के खिलाफ उस मुकाबले में 16 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए हैं। इसी के साथ यशस्वी आईपीएल की किसी एक पारी में पहली बार इतने चौके और छक्के जड़ने में सफल रहे हैं।

7. यशस्वी जायसवाल इस मुकाबले में 16 चौके जड़े हैं, इसी के साथ इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में वो सबसे अधिक 56 चौके लगाए हैं। इस मामले में उन्होंने डेवोन कॉनवे को पीछे छोड़ दिया है जिनके बल्ले से 50 चौके निकले हैं।

8. यशस्वी जायसवाल मुंबई इंडियंस के खिलाफ 16 चौके जड़े हैं, इसी के साथ वो इस वर्ष आईपीएल की एक पारी में सबसे अधिक चौके जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले डेवोन कॉनवे पंजाब किंग्स के खिलाफ 16 चौके लगाए थे।

9. मुंबई इंडियंस के खिलाफ यशस्वी के बल्ले से 8 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले हैं। इस साल आईपीएल की एक इनिंग में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले वो तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। जायसवाल से पहले ऋतुराज और वेंकटेश एक पारी में 9-9 छक्के लगा चुके हैं।

10. रविचंद्रन अश्विन मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में दो विकेट चटकाए हैं। अब पर्पल कैप की सूची में वो पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस वर्ष आईपीएल में अश्विन अब तक 13 विकेट झटक चुके हैं। इस मामले में पहले पायदान पर 17 विकेट के साथ तुषार देशपांडे मौजूद है।

x
WhatsApp चैनल ज्वाइन करें