Mantra benefits: एक सुखी जीवन जीने के लिए बहुत जरूरी है कि हम तनाव मुक्त रहे। ऐसा माना जाता है कि तनाव मुक्त रहने के लिए बहुत जरूरी है कि हम मेडिटेशन और आध्यात्म की दिशा में जाएँ। भगवान शिव मेडिटेशन के भगवान के रूप में भी जाने जाते हैं और ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव को हम आसानी से खुश कर सकते हैं।

शिव जी को समर्पित कुछ मंत्र हैं जो न सिर्फ मेडिटेशन में हेल्पफुल है बल्कि हमें परेशानियों से उबरने में भी मदद करते हैं। अगर आप ये जाप करेंगे तो आपके जीवन से दुख, रोग और परेशानियां दूर हो सकती है। आईए जानते हैं कि कौन से जाप हैं जिनसे आपकी सारी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
भगवान शिव का सबसे शक्तिशाली मंत्र
जिस मंत्र की हम बात कर रहे हैं वो है महामृत्युंजय मंत्र। पंडित और विद्वानों का ऐसा मानना है कि अगर इस मंत्र का सही तरीके से जाप किया जाए तो इससे आने वाली मृत्यु को भी टाला जा सकता है। ये मंत्र है–
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
इस मंत्र का अर्थ है- हम भगवान शिव की पूजा करते हैं जिनमें तीन नेत्र है और जो हमारा पोषण करते हैं। जैसे फल शाखा से बंधन से मुक्त हो जाता है, वैसे ही हम भी मृत्यु और नश्वरता से के बंधन से मुक्त हो जाए।
महामृत्युंजय मंत्र एक बहुत ही शक्तिशाली मंत्र है इसका नियमित जाप करने से अंदर शांति उत्पन्न होती है। व्यक्ति भय मुक्त और रोग मुक्त रहता है। ऐसा माना जाता है कि ये मंत्र भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय मंत्र है।
गायत्री मंत्र
शास्त्रों में भगवान शिव की आराधना का कई प्रकार से वर्णन है,,लेकिन भगवान शिव का गायत्री मंत्र बहुत ही सरल और प्रभावशाली होता है। ये मंत्र है–
“ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।।”
इस मंत्र के लिए कोई भी विशेष विधि विधान नहीं है। किसी भी सोमवार से ये मंत्र शुरू कर सकते हैं। अगर सोमवार के व्रत के साथ इस मंत्र की शुरुआत करेंगे तो आपको श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त होगा, ऐसा हम नहीं बल्कि ऐसा बड़े-बड़े पंडित और विद्वानों का मानना है। इसे नियमित करने से आपकी एकाग्रता बढ़ती है और आपके अंदर से सारी नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है।
क्यों करना चाहिए मंत्रो का जाप
मंत्रो का जाप करने से आत्मिक शांति मिलती है। परिवार में कलेश नहीं होता और दिमाग भी शांत रहता है। अगर आप इन मंत्रो का नियमित जाप करेंगे तो आपका शरीर निरोगी रहेगा और आप तनाव मुक्त रहेंगे। इन मंत्रो को आप अपने जीवन का हिस्सा बना लीजिए, इससे आपके जीवन में अद्भुत परिवर्तन भी होंगे आपके जीवन में पॉजिटिविटी आएगी और नेगेटिविटी दूर हो जाएगी इसके साथ-साथ आप उसे असीम शक्ति के और भी करीब हो जाएंगे।