Ladli Behna Awas Yojana: अब सिर्फ इन महिलाओं को पहली किस्त में मिलेगी 25,000 रुपये, जानिए इसकी पात्रता

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मध्यप्रदेश सरकार ने भी मध्य प्रदेश की मूल निवासी गरीब अन्य पिछड़ा वर्ग और तलाकशुदा बहनों के लिए Ladli Behna Awas Yojana का क्रियान्वयन किया है। यह योजना हमारे पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 9 सितंबर 2022 को शुरू की गई थी।

Ladli Behna Awas Yojana

Ladli Behna Awas Yojana के तहत राज्य की पात्र बहनों को कई किस्तों में पैसा भुगतान किया जाएगा। इस स्कीम के तहत पहली किस्त में 25,000 रुपये दिए जाते हैं, लेकिन इसका लाभ सिर्फ उन्ही लोगों को मिलता है जो इसके पात्र होते हैं।

लाडली बहना आवास योजना की पात्रता

इसमें वही बहने शामिल होंगी जो झुग्गी-झोपड़ी में अपना जीवन यापन कर रही हैं तथा उन्हें मध्य प्रदेश की मूल निवासी होना चाहिए। इसके अलावा गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन तथा तलाकशुदा महिलाएं इसकी पात्र मानी जाएगी। इन सबके बाद वो महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र मानी जाएगी, जिनके पास 2 एकड़ से ज्यादा सिंचित जमीन नहीं है। उन बहनों के लिए पक्का घर का निर्माण किया जाएगा। इसमें महिला की आयु 18 से 60 वर्ष बीच की होनी चाहिए।

लाडली बहना आवास योजना की नई लिस्ट कैसे देखें?

  • आपको सबसे पहले बेनिफिशियल लिस्ट के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर जाना पड़ेगा।
  • इसके बाद आपको मुख्य पेज पर स्टेट होल्डर का विकल्प दिखाई देगा।
  • जिस पर क्लिक करने के बाद आपको आई .ए. बाय. का विकल्प दिखाई देगा।
  • जिस पर आपको क्लिक करना होगा। फिर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको एडवांस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर एक नया पेज खुल जाएगा। जिस पर आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी आधार नंबर तथा अपने गांव और जिले का नाम डालना होगा।
  • फिर आपको अपनी लाडली बहना का सारा विवरण देख सकते हैं।

यदि आप मध्य प्रदेश में रहती हैं और अपने लिए खुद का एक पक्का घर का सपना देख रही हो तो मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत सरकारी राशि लेकर अपना घर बनवा सकती हैं। यह राशि आपको अलग-अलग किस्तों में मिलेगी। पहली किस्त जनवरी माह में ही हमारे नए मुख्यमंत्री द्वारा दी जाएगी। जो महिलाएं इस लिस्ट में आती हैं और वो घर बनाने का काम शुरू कर देती है तो ऑफिसर की देखरेख में ही दूसरी किस्त का भी इंतजाम करवा दिया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास डॉक्यूमेंट और पेपर होना अति आवश्यक है जिनकी लिस्ट नीचे दी गई है।

लाडली बहना आवास योजना के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स

  • आधार कार्ड
  • वोटर आई डी
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज की फोटो
  • बीपीएल प्रमाण पत्र
  • बिजली का बिलबैंक
  • अकाउंट का विवरण
  • पैन कार्ड

यदि आप इन सारी शर्तो को पूरा करती हो तो आप लाडली बहन के लिए अपना नाम पंजीकृत करवा सकती हो, अन्यथा आपका नाम आवेदन से निरस्त कर दिया जाएगा।

x
WhatsApp चैनल ज्वाइन करें