Account Suspended
This Account has been suspended.
Contact your hosting provider for more information.
दुनिया के इन 10 देशों में भारत का गरीब व्यक्ति भी बन जाएगा अमीर, सिर्फ 1 रुपए में हो जाएगा गुजारा

दुनिया के इन 10 देशों में भारत का गरीब व्यक्ति भी बन जाएगा अमीर, सिर्फ 1 रुपए में हो जाएगा गुजारा

विदेश घूमने का सपना सभी का होता है पर यह तभी पूरा होता है जब हमारे पास अच्छी खासी रकम हो। सीधी सपाट भाषा में कहें तो यह अमीरों का काम है। पर हम आपसे एक ऐसा तथ्य साझा करने जा रहे हैं जिसे जानने के बाद भारत का बेहद सामान्य व्यक्ति भी अपने बूते और बजट में विदेश घूमने का अपना सपना पूरा कर सकता है।

10 countries where Indian Rupees Stronger

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया में चर्चित और खूबसूरत नजारों से युक्त 10 देश ऐसे हैं जहां भारत का बेहद साधारण आदमी अपने खर्च पर सपरिवार घूमने जा सकता है। साथ ही वहां पर पैसे का लेनदेन करते समय उसे उस देश की अपेक्षा अपने अमीर होने का सुखद एहसास ही होगा। कारण यह है की भारतीय मुद्रा रुपए के मुकाबले इन 10 देशों की मुद्राएं कमजोर होती हैं।

ऐसे में वहां की यात्रा करने पर और भारतीय रुपया खर्च करते समय निम्न आय वर्ग का भारतीय भी अपने अमीर होने का गुमान कर सकता है। इन देशों में बहुत से देश भारत से बहुत दूर नहीं हैं। नीचे हम उन देशों की व भारतीय रुपए के मुकाबले उनकी कीमत की चर्चा करेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आलेख में संबंधित देश की मुद्रा का मूल्य गूगल पर बताए गए तत्कालीन मूल्य के अनुसार दिया जा रहा है क्योंकि मुद्रा का मूल्य समय-समय पर परिवर्तित होता रहता है।

इन 10 देशों में भारत का गरीब भी बन जाएगा अमीर

1. श्रीलंका (Sri Lanka)

श्रीलंका भारत का पड़ोसी देश है जो छोटा तो है पर घूमने वाली खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहों से भरपूर है। भारत के पुराने पड़ोसी श्रीलंका में 1 भारतीय रुपया 3.80 श्रीलंकन रुपए के बराबर है।

2. इंडोनेशिया (Indonesia)

इंडोनेशिया उष्णकटिबंधीय जलवायु वाला देश है। स्वच्छ पानी और चारों तरफ से हरे भरे वातावरण से युक्त यह देश बहुत सुंदर है। युवा, नव दंपत्ति व परिवार के साथ, हर वर्ग के लोग यहां घूमने आना पसंद करते हैं। यहां 1 भारतीय रुपया 183.26 इंडोनेशियन रुपिया के बराबर है।

3. वियतनाम (Vietnam)

जैसा कि आजकल देखने को मिल रहा है कि भारतीय ट्रैवल ब्लॉगर्स वियतनाम को प्राथमिकता दे रहे हैं। 1 भारतीय रुपया बराबर है 287. 68 वियतनामी डाॅन्ग के।

4. नेपाल (Nepal)

नेपाल भारत के सबसे नजदीक स्थित है। इस देश की यात्रा करना भी भारतीयों के लिए बहुत सुलभ है। उत्तर प्रदेश के कई जिले नेपाल की सीमा से लगे हुए हैं। 1 भारतीय रुपया बराबर है 1.60 नेपाली रुपए के।

5. कंबोडिया (Cambodia)

कंबोडिया की प्राचीन सभ्यता और संस्कृति में हिंदू धर्म से जुड़े अनेक साक्ष्य मिलते हैं। इस देश में जाकर भारतीय अपने को अपेक्षाकृत बहुत अमीर महसूस कर सकते हैं। क्योंकि यहां 1 भारतीय रुपया 50.11 कंबोडियन रियल के बराबर है।

6. जापान (Japan)

आप सभी जानते हैं कि जापान एक पूर्णतया विकसित और आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से संपन्न देश है। पर भारतीय मुद्रा का मूल्य जापानी मुद्रा से अधिक है इसलिए यहां आकर अमीर होने के एहसास की बात ही कुछ और है। भारतीय 1 रुपया 1.69 जापानी येन के बराबर है।

7. हंगरी (Hungary)

हंगरी अपनी बेमिसाल वास्तु कला और खूबसूरत नजारों के लिए सारी दुनिया में जाना जाता है। यहां के निवासी बहुत मिलनसार माने जाते हैं‌। एक भारतीय रुपए का मूल्य 4.17 हंगेरियन फॉरिंट के बराबर है।

8. साउथ कोरिया (South Korea )

ऊंची ऊंची इमारतों और खूबसूरत घाटियों वाला देश साउथ कोरिया, विकास के लिहाज से बहुत एडवांस है। 1 भारतीय रुपया 15.68 साउथ कोरियन 1 वॉन के बराबर है।

9. कोस्टा रीका (Costa Rica)

सेंट्रल अमेरिका में स्थित कोस्टा रिका एक छोटा सा देश है। यहां घूमने फिरने व पार्टी करने के लिए लोग प्रायः आया करते हैं। इंडियन मूवीज में यहां के सीन देखने को मिल जाते हैं। भारतीय 1रुपया 6.65 कोस्टा रीकन कोलन के बराबर है।

10. पैराग्वे (Paraguay)

पैराग्वे बहुत सुंदर देश है। इस देश की सीमा अर्जेंटीना, ब्राज़ील व बॉलिविया से लगी हुई है। यहां 1 भारतीय रुपया 88.28 परागुआ गुआरानी के बराबर है। इस वजह से वहां पर एक गरीब भारतीय भी अमीर कहलाएगा।