स्वस्थ रहने के लिए रोजाना कितने गिलास जूस पीना चाहिए? क्या जूस का अधिक सेवन करने से नुकसान होगा? जानिए डॉक्टर की राय

रोजाना जूस पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन कहते हैं किसी भी चीज की अति बुरी होती है। अगर ज्यादा मात्रा में जूस पी लिया तो आपकी सेहत को बहुत से नुकसान हो सकते हैं, जो लोग फ्रूट जूस का सेवन ज्यादा करते हैं, उन्हें भरपूर मात्रा में विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व मिल जाते हैं।

How Much Juice is Safe

अधिकतर लोग समय के अभाव में फ्रूट जूस पीते हैं। लेकिन इनका अधिक मात्रा में सेवन करना आपकी सेहत के लिए नुकसान बन जाता है। तो चलिए आगे इस लेख में हम जानते हैं कि इस पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ क्या कहते हैं?

फ्रूट जूस का सेहत में पड़ने वाला असर

बहुत से न्यूट्रीशनिस्ट का मानना है कि एक कप फ्रूट जूस में 117 कैलोरी होती है और जूस में फ्रक्टोज की मात्रा भी बहुत ज्यादा पाई जाती है। इसलिए ज्यादा मात्रा में जूस पीने से मोटापा बढ़ सकता है। डायबिटीज की मरीज को तो फ्रूट जूस नियंत्रित मात्रा में ही पीना चाहिए। इसका अधिक सेवन उनकी डायबिटीज को बढ़ा सकता है। गैस्ट्रिक के मरीजों को भी जूस कम ही पीना चाहिए, क्योंकि ये लीवर को सही तरीके से हाइड्रेट नहीं रख पाता और उनके लिए नुकसानदेह हो सकता है।

हो सकती है एसिडिटी की समस्या

ज्यादा फ्रूट जूस पीने से शरीर में कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। बेशक इसका असर तुरंत नहीं दिखता लेकिन धीरे-धीरे करके इसका असर शरीर के कई अंगों पर दिखता है। अगर एकदम सुबह खाली पेट जूस का सेवन किया जाए तो एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए नियंत्रित मात्रा और सही समय में ही जूस का सेवन करना चाहिए। आमतौर पर जूस को दोपहर के वक्त पीना चाहिए। 

रोजाना जूस की सही मात्रा रखेगी आपको सेहतमंद

अब सवाल ये उठता है कि दिन में कितना जूस पीना सेहतमंद होता है। तो हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि फ्रूट से अगर जूस बनाया जाए, तो उसमें उतना फाइबर नहीं मिलता जितना एक फल को खाने में मिलता है। एक वयस्क इंसान को दिन में एक गिलास से ज्यादा जूस नहीं पीना चाहिए। अगर इससे ज्यादा जूस पीते हैं तो आपके शरीर पर बुरा असर पड़ता है। आप चाहे तो फल खा सकते हैं।

ताजा फल खाने से आपके शरीर में अच्छी मात्रा में फाइबर पर पहुंचता है जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप इधर-उधर की चीज खाने से बच जाते हैं। इससे आपका वजन कंट्रोल रहता है। अगर आप फ्रूट जूस निकाल रहे हैं तो उसके पल्प को छाने नहीं बल्कि जूस में ही रहने दे। जिससे आपके शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन और फाइबर पहुंच सके। 

x
WhatsApp चैनल ज्वाइन करें