नीम करोली बाबा 20वीं शताब्दी के अग्रणी संतों में से एक थे। उनके भक्तों की लिस्ट में दुनिया भर की मशहूर हस्तियां शामिल हैं, जो अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उनके पास आते थे। सबसे महत्वपूर्ण लोगों में स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग और जूलिया रॉबर्ट्स हैं। बाबा नीम करौली गांव में नैनीताल के कैंची धाम में रहते थे और इसलिए उन्हें नीम करोली बाबा के नाम से संबोधित किया जाता था।

उन्होंने अपने जीवनकाल में 108 से अधिक हनुमान मंदिरों का निर्माण किया था और वे हनुमान के परम भक्त थे।
उनके सभी अनुयायी उन्हें महाराज-जी कहकर संबोधित करते थे। नीम करोली बाबा का असली नाम लक्ष्मण नारायण शर्मा था और उनका जन्म 1900 में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के अकबरपुर गांव में हुआ था। उनका जन्म एक धनी ब्राह्मण परिवार में हुआ था।
नीम करोली बाबा की शादी 11 साल की छोटी उम्र में हो गई थी, लेकिन उन्होंने साधु बनने के लिए घर छोड़ दिया। उनके पिता के अनुरोध के बाद, वह घर लौट आया और एक सुखी वैवाहिक जीवन जीने की कोशिश करते हुए दो बेटों और एक बेटी को जन्म दिया।
बाबा नीम करोली भक्ति योग के अभ्यासी थे और उनका मानना था कि दूसरों की सेवा करना ईश्वर के प्रति असीम भक्ति की सर्वोत्तम अभिव्यक्ति है। नीम करोली बाबा ने लोगों को कई ऐसी बातें बतायी, जिनकी मदद से वे सफल हो सकें। आज के इस लेख में हम नीम करोली बाबा द्वारा बताये गये उन तीन उपायों के बारे में लिख रहे हैं, जिनकी मदद से लोग धनवान बन सकते हैं।
1. जरूरतमंद काम में लगाएं धन
आज के वक्त में अगर किसी के पास बेशुमार दौलत है और फिर भी वह जरूरतमंदों की सहायता नहीं करता, तो वह धनवान नहीं है। नीम करोली बाबा के अनुसार धनवान वो है, जो धन का सही उपयोग करना जानता है। जिसे भी धनवान बनना है, वो अपने धन का सही कार्य में उपयोग करे।
2. इन्हें धनवान बनाता है भागवान
नीम करोली बाबा कहते हैं कि ईश्वर उन्हें ही धनवान बनाता है, जो अपने धन से गरीबों की मदद करे। जिस व्यक्ति के मन में गरीबों औऱ बेसहाराओं के प्रति सहयोग की भावना नहीं है, उन्हें भगवान धनवान नहीं बनाता।
3. जितना है, उतने में खुश रहें
नीम करोली बाबा के अनुसार व्यक्ति को कभी भी अपनी संपत्ति को कम नहीं आंकना चाहिये। ईश्वर ने जिसे जो दिया है, वो उसके लिये उपयुक्त है।