क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान का सबसे अमीर हिन्दू कौन है? उसकी संपत्ति जानकर नहीं होगा यकीन

पाकिस्तान में इन दिनों आर्थिक हालात कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। भूख और गरीबी से यहां की जनती जूझ रही है। इस देश में आटा, चावल, अंडे आदि खाद्य पदार्थों की किल्लत इतनी बढ़ गई है कि लोग इन खाद्य पदार्थों के लिए आपस में ही लड़ रहे हैं।

richest hindu of pakistan

यह एक ज्ञात तथ्य है कि पाकिस्तान में हिंदुओं को दोयम दर्जे के नागरिक के रूप में माना जाता है, लेकिन तमाम कठिनाइयों के बावजूद, कुछ हिंदू ऐसे हैं, जो पाकिस्तान के सबसे अमीर लोगों में गिने जाते हैं। इस लेख में हम कुछ पाकिस्तानी हिंदुओं के बारे में बात करेंगे जो करोड़पति हैं।

1. दीपक पेरवानी

दीपक पेरवानी का जन्म 1973 में पाकिस्तान के मीरपुर खास में हुआ था। दीपक मशहूर फैशन डिजाइनर और अभिनेता हैं। दीपक पेरवानी पाकिस्तान के हिंदू सिंधी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और उन्हें फैशन उद्योग में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। 2022 में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी सालाना नेटवर्थ करीब 71 करोड़ रुपए है।

2. नवीन पेरवानी

नवीन पेरवानी दीपक पेरवानी के चचेरे भाई हैं। उनका जन्म 30 अक्टूबर 1971 को हुआ था। नवीन पाकिस्तान के मशहूर स्नूकर खिलाड़ी रह चुके हैं। साल 2006 में जब कतर के दोहा में एशियाई खेलों का आयोजन हुआ तो नवीन ने इसमें पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था। 2022 की एक रिपोर्ट के मुताबिक नवीन की कुल संपत्ति करीब 60 करोड़ रुपए है।

3. संगीता

संगीता का जन्म पाकिस्तान के कराची में हुआ था। वह पाकिस्तानी फिल्म उद्योग में एक प्रसिद्ध अभिनेत्री और निर्देशक हैं और 1969 से उद्योग में काम कर रही हैं। संगीता को पाकिस्तान में परवीन रिजवी के नाम से जाना जाता है। परवीन ने निकाह, मुट्ठी भर चावल, ये अमन, नाम मेरा बदनाम जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। संगीता की सालाना कमाई की बात करें, तो यह करीब 39 करोड़ रुपए बताई जाती है।

4. रीता ईश्वर

रीता ईश्वर पाकिस्तान के कराची की रहने वाली हैं। उनका जन्म 16 मार्च, 1981 को हुआ था। रीता एक राजनेता हैं और 2013 से 2018 तक पाकिस्तान की नेशनल असेंबली की सदस्य भी रही हैं। उन्हें पाकिस्तान की सबसे अमीर महिला राजनेताओं में से एक माना जाता है। उनकी सालाना कमाई करीब 30 करोड़ रुपए है।

x
WhatsApp चैनल ज्वाइन करें