एक के बाद एक लगातार 11 फिल्में दी हिट, फिर होने लगी किंग खान से तुलना, लेकिन एक कलंक से करियर हुआ तबाह

Varun Dhawan Stardom: फिल्म इंडस्ट्री में कुछ सितारों को आसानी से एंट्री मिली, और यह सितारा भी उसी लिस्ट में शामिल है। 2010 में उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में करियर की शुरुआत की, और दो साल बाद, यानी 2012 में, उन्होंने पर्दे पर एक्टिंग करना शुरू किया।

Varun Dhawan

उन्होंने एक के बाद एक 11 हिट फिल्में दीं, लेकिन फिर भी वह सुपरस्टार नहीं बन सके। क्या ‘कलंक’ इस स्टार के करियर पर लगा, चलिए इसके बारे में आगे इस लेख में हम आपको डिटेल्स में बताते हैं…

वरुण धवन ने बैक टू बैक दी है सुपरहिट फिल्में (Varun Dhawan Stardom)

24 अप्रैल 1987 में डेविड धवन के घर में पैदा हुए वरुण धवन, बॉलीवुड के सफल एक्टर्स में से एक हैं। लेकिन एक दशक से अधिक समय बीतने के बाद भी उन्होंने सुपरस्टार का दर्जा नहीं प्राप्त किया। 2012 में, करण जौहर ने वरुण धवन को फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में एक्टर के रूप में लॉन्च किया। इस फिल्म की सफलता के बाद, वरुण ने करण के साथ 5 और फिल्में की हैं, और उनका करियर उड़ान भर गया है।

वरुण ने साल 2012 से लेकर 2018 तक अपने करियर के शुरुआती 6 साल में लगातार 11 हिट फिल्में दीं, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। वरुण धवन ने एक के बाद एक 11 हिट फिल्में दीं, जैसे ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘मैं तेरी हीरो’, ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘बदलापुर’, ‘ABCD-2’, ‘दिलवाले’, ‘ढिशूम’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘जुड़वा-2’, ‘अक्टूबर’, और ‘सुई धागा’।

इससे पहले राजेश खन्ना ने भी अपने करियर में लगातार 17 हिट फिल्में दीं थीं, जिसके कारण उनकी तुलना वरुण के साथ होने लगी थी। वरुण धवन के करियर में पिछली 6 फिल्मों में से चार फिल्में फ्लॉप रही हैं। उनके 12 साल के करियर में कुल 17 फिल्मों में काम किया गया है, जिसमें से 13 फिल्में हिट रही हैं। उनकी दो फिल्में ‘कुली नंबर 1’ और ‘बवाल’ ओटीटी पर रिलीज हुईं, लेकिन दोनों को लोगों ने पसंद नहीं किया।

क्यों नहीं मिला वरुण धवन को सुपरस्टार का टैग?

2019 में वरुण धवन ने एक मल्टीस्टारर फिल्म में अपना परफॉर्मेंस प्रस्तुत किया, जिसमें आलिया भट्ट, संजय दत्त, और माधुरी दीक्षित भी थे। फिल्म का नाम था ‘कलंक’ और यह वरुण की पहली फ्लॉप फिल्म बनी। 2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद, वरुण के गॉड फादर के रूप में जाने जाने वाले करण जौहर पर नेपोटिज्म के आरोप लगे थे। इस अवधि में चले बॉयकॉट नेपो किड्स कैंपेन ने वरुण के करियर पर बुरा प्रभाव डाला।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें