गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और बाजार में अब आम नजर आने लगे हैं। कुछ दिनों के बाद हर घर में आम के बिना दिन का भोजन अधुरा ही माना जायेगा। आम खाने में, तो स्वादिष्ट और रसीले होते ही हैं, साथ ही इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। हालांकि, आम खाते वक्त कुछ लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिसका सेवन आम के साथ बिल्कुल भी नहीं किया जाना चाहिए। जानकारी के अभाव में कुछ लोग इन चीजों को आम के साथ खा लेते हैं, लेकिन उस गलती खामियाजा उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है तो चलिए अब हम आपको उन चीजों के बारे में बताते हैं जिसका सेवन आम के साथ भूलकर भी ना करना चाहिए।
1. दही के साथ आम
दही के साथ आम का सेवन भूल से भी नहीं किया जाना चाहिये, लेकिन बहुत से लोग आम के साथ दही खाना पसंद करते हैं। दही के साथ आम खाने से पाचन क्रिया बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। आम शरीर में गर्मी पैदा करते हैं और दही शीतल पेय है, जिस वजह से ये एक दूसरे के विपरीत हैं। यह पाचन प्रक्रिया में असंतुलन पैदा कर सकते हैं।
2. आम और आइसक्रीम
आइसक्रीम और आम भी कभी भी एक साथ नहीं खाये जाने चाहिये। गर्मियों के दौरान ये दोनों ही चीजें लोग सबसे ज्यादा खाना पसंद करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिये काफी हानिकारक है। मैंगो आइसक्रीम भी काफी हद तक सेहत को प्रभावित कर सकती है।
3. खट्टे फल और आम
आम के साथ कोई भी खट्टा फल नहीं खाना चाहिये। अगर आप फ्रूट सैलेड बना रहे हैं, तो आम के साथ खट्टे फलों को एड करने से बचें। ऐसा करने से शरीर का पीएच संतुलन बिगड़ सकता है और यह हमारी पाचन प्रक्रिया पर भारी प्रभाव डाल सकता है।
4. कार्बोनेटेड ड्रिंक्स के साथ आम
अगर आप भी आम के साथ कार्बोनेटेड ड्रिक्स का आनंद लेते हैं, तो इसे अभी बंद करने की सलाह दी जाती है। आम और कार्बोनेटेड पेय दोनों ही चीनी से भरपूर होते हैं, और इनका एक साथ सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है।