इन चीजों का भूलकर भी न करें ज्यादा सेवन, वरना किडनी का हो जाएगा सर्वनाश, पेशाब की नली जो जाएगी बंद

किडनी हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। किडनी स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है और किडनी को स्वस्थ रखने के लिए सबसे पहले क्रिएटिनिन का लेवल चेक किया जाता है। अगर क्रिएटिनिन का लेवल बढ़ा हुआ होता है, तो इसका मतलब है कि आपकी किडनी खराब होना शुरू कर चुकी है।

Bad Foods For Kidney Health

दरअसल क्रिएटिनिन एक ऐसा पदार्थ होता है जो हमारे ब्लड में पाया जाता है और हमारी किडनी इसे फिल्टर करके टॉयलेट के रास्ते से बाहर निकाल कर फेंक देती है। लेकिन अगर किडनी सही तरह से काम नहीं करती तो वो इसे फिल्टर नहीं कर पाती और शरीर में इसका लेवल बढ़ता रहता है। 

क्यों बढ़ता है शरीर में क्रिएटिनिन का लेवल

क्रिएटिनिन एक अपशिष्ट पदार्थ है जो हमारे मसल्स के द्वारा बनाया जाता है।  आप दिन में जितना भी चलते फिरते हैं या कोई कामकाज करते हैं तो मसल्स क्रिएटिनिन बनाकर खून में छोड़ देती है। एक्सरसाइज के समय इसका प्रोडक्शन और ज्यादा बढ़ जाता है। इसके साथ ही अधिक मात्रा में रेड मीट खाने से, क्रिएटिनिन के सप्लीमेंट लेने से भी इसका लेवल बढ़ जाता है। 

पुरुषों और महिलाओं में सामान्य क्रिएटनीन लेवल

पुरुषों और महिलाओं में क्रिएटिनिन लेवल अलग-अलग होता है। पुरुषो में ये लेवल 1.3 mg/dl और महिलाओं में ये लेवल 1.1 mg/dl होता है।  अगर इससे ज्यादा क्रिएटिनिन हमारे शरीर में आ जाता है तो ये लेवल खतरनाक माना जाता है। 

क्रिएटनीन लेवल बढ़ने से होने वाले लक्षण

शरीर में क्रिएटिनिन का लेवल बढ़ने से हमारा शरीर कुछ लक्षण प्रकट करता है जैसे कि पेशाब का कम होना या ज्यादा आना, भूख न लगना, मुंह का स्वाद खराब होना, हमेशा थका हुआ महसूस करना, मसल्स का फड़कना या जी मिचलाना जैसी दिक्कतें पैदा हो सकती है। अगर इसका समय रहते इलाज न किया जाए तो ये खतरनाक स्तर पर पहुंचकर हमारी किडनी को पूरी तरह से बर्बाद कर सकता है। 

इन चीजों का ना करें अधिक मात्रा में सेवन

बहुत जरूरी है कि हमारे शरीर में क्रिएटिनिन का लेवल नॉर्मल बना रहे, इसके लिए हमें अपनी लाइफस्टाइल के साथ-साथ खान-पान की आदतों में भी सुधार करना होगा। 

ना करें ज्यादा मात्रा में अंडे का सेवन

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हेल्दी और फिट लेने के रहने के लिए शरीर को प्रोटीन की आवश्यकता होती है और सबसे ज्यादा प्रोटीन अंडे और नॉनवेज में पाई जाती है।   जो लोग नॉनवेज खाते हैं या अंडे का ज्यादा सेवन करते हैं उनके शरीर में क्रिएटिनिन के लेवल बढ़ने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि अगर आप प्रोटीन इनटेक कर रहे हैं तो आपको प्लांट बेस्ड प्रोटीन लेना चाहिए। 

फाइबर फूड्स का सेवन न करना

जो लोग फाइबर फूड्स को अपने डाइट में शामिल नहीं करते उनके शरीर में क्रिएटिनिन लेवल बढ़ने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए अगर आप शरीर में क्रिएटिनिन को नॉर्मल रखना चाहते हैं तो आपको ढेर सारे फल, हरी सब्जियां और साबुत अनाज खाने चाहिए। 

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें