Chanakya Niti: महिलाओं के इन गुणों पर फिदा हो जाते हैं पुरुष, फिर सब कुछ कुर्बान करने को हो जाते हैं तैयार

Chanakya Niti: कई सालों से आचार्य चाणक्य नीतियां लोगों का मार्गदर्शन कर रही है। जिन लोगों ने आचार्य चाणक्य की बातों को अपनी जिंदगी में उतारा है वह लोग आज भी सुखदायक जिंदगी गुजार रहे हैं। चाणक्य ने एक दो विषय पर बात नहीं की है बल्कि उन्होंने दुनिया और समाज के तमाम विषयों पर खुलकर बात करना पसंद किया है। कठोर रास्ते को आसान बनाने के लिए चाणक्य की नीति का इस्तेमाल किया जाता है। खास करके उन्होंने महिलाओं को लेकर अपने शास्त्रों में गहराई के साथ उल्लेख किया है।

Chanakya Niti

उन्होंने बताया है कि महिलाओं में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जिससे पुरुष उनके सामने झुक जाते हैं। आईए इस लेख में एक नजर डालते हैं कि आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों में किन महिलाओं का जिक्र कर रहे हैं।

आचार्य चाणक्य अपने श्लोक में कहते हैं कि महिलाओं के अंदर पुरुष की तुलना में ज्यादा हिम्मत होती है। वह मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में लड़ सकती हैं और ऐसी महिलाएं पुरुष को हमेशा से ही पसंद आती है जो हर परिस्थिति में डटकर मुकाबला करे। ऐसी महिलाओं के सामने अक्सर पुरुष झुक जाते हैं। इसके अलावा श्लोक में यह भी बताया गया है कि महिलाएं पुरुष की तुलना में अधिक समझदार होती हैं

आमतौर पर देखा जाता है कि कई बार मुश्किल परिस्थितियों में पुरुष स्थिति संभालने में नाकाम हो जाते हैं लेकिन महिलाएं सूझबूझ के साथ फैसला करती हैं और मुश्किल परिस्थितियों से आसानी के साथ निकल जाती हैं। महिलाओं के अंदर धैर्य पुरुष की तुलना से कई गुना ज्यादा होता है। इसके अलावा आचार्य कहते हैं कि महिलाएं पुरुष से ज्यादा भावुक होती हैं। उनमें किसी को माफ करने या दया का भाव ज्यादा होता है और इन गुण वाली महिलाओं को पुरुष काफी पसंद करते हैं।

चाणक्य आगे बताते हैं कि जिन महिलाओं में माफ करने भाव पाया जाता हो ऐसी महिलाओं के सामने पुरुष झुक जाते हैं और उन्हें पूरा सम्मान देते हैं, क्योंकि माफ कर देने वाली महिलाओं का दिल काफी बड़ा होता है और वह किसी के प्रति अपनी बुराई दिल में नहीं रखती हैं। ऐसी महिलाएं किसी को मुंह पर ही बोलना पसंद करती हैं।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें