Chanakya Niti: दुश्मन को सबक सिखाने के लिए हमेशा करें ये काम, फिर शत्रु कभी नहीं करेगा वार

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य महान विद्वान के साथ-साथ एक चर्चित कूटनीतीज्ञ भी थे। सिर्फ महिलाओं पर ही नहीं बल्कि आचार्य चाणक्य ने जीवन से जुड़ी सभी बातों पर प्रकाश डाला है। उन्होंने जीवन में बताया है कि इंसान को अपने शत्रु से कैसे बचकर रहना चाहिए।

Chanakya Niti

इसके अलावा उन्होंने दुश्मन को घुटने टेकवाने का समाधान भी अपनी नीतियों में बताया है। अगर मनुष्य आचार्य चाणक्य की बताई हुई इन बातों को मान ले तो वह अपने शक्तिशाली शत्रु को आसानी के साथ पटखनी दे सकता है।

शुत्र के दो प्रकार

आचार्य चाणक्य ने बताया है कि शत्रु दो प्रकार के होते हैं। एक सामने से वार करने वाल तो दूसरा छुप कर वार करने वाला। उन्होंने बताया है कि यदि दुश्मन अधिक शक्तिशाली हो तो छुप जाना चाहिए और वक्त आने पर जवाब देना चाहिए।

हमेशा रखनी चाहिए पैनी नज़र

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य को उसके शत्रु पर हमेशा पैनी नज़र बना कर रखना चाहिए और लगातार उसकी गतिविधियों पर नज़र बनाए रखनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया है कि अपने दुश्मन को आप कभी कमज़ोर न समझें। आप कभी भी अपने शत्रु को कमज़ोरी का मौका न दें, क्योंकि आपका दुश्मन हमेशा आपकी कमजोरी देखकर हमला करता है। इसके अलावा उसके सामने कभी भी आपको अपनी कमज़ोरी नहीं बतानी चाहिए।

अपनी शक्ति को हमेशा बढ़ाना चाहिए, यदि मनुष्य उच्च पद पर हो या उसके पास ढेर सारा पैसा हो तो कई शत्रु हो जाते हैं, जिसका पता भी नहीं लग पाता। ऐसे में आप अपनी शक्तियों में इज़ाफा करते रहें, इससे दुश्मन का मनोबल कमज़ोर हो जाता है।

यदि दुश्मन शक्तिशाली हो तो आपको धैर्य रखना चाहिए। अपने संसाधनों को बचाते हुए शत्रु को हमेशा पराजित करने की योजना बनानी चाहिए और वक्त आने पर दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें