Business ideas: इस पेड़ की एक बार करें खेती, फिर 80 सालों तक होगी कमाई, जानिए कैसे?

Business ideas: अगर आप किसी बिजनेस करने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको एक ऐसा बढ़िया खेती का तरीका बताने वाले हैं, जिससे आप सालों साल तक अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। एक ऐसा पेड़ जिसके लगाने के बाद आपको 80 साल तक की कमाई का मुनाफा मिलता है। ऐसा कौन सा पेड़ है? क्या है यह शानदार आईडिया? आईये जानते हैं पूरे बिजनेस के बारे में।

Business ideas

क्या आपने कभी ऐसे पेड़ के बारे में सुना है जो आपको एक बार लगाने के बाद 80 वर्षों तक अच्छी खासी कमाई करके दे सकता है। यह आपको लगातार लंबे समय तक फलों की भरपूर तादाद में उत्पाद देता है। जिससे आप बिजनेस कर सकते हैं और लंबे समय तक आपकी लगातार कमाई होती रहेगी।

हम आपको बताते हैं कैसे की पेड़ के बारे में, जिसे लगाकर आप अपने व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। नारियल का पेड़ यानी कोकोनट ट्री। बिल्कुल सही सुना आपने नारियल का पेड़ लगाकर आप लगातार उत्पादन करके अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं।

पूरे साल देता है यह पेड़ फल

नारियल का पेड़ एक ऐसा पेड़ है जो कि पूरे साल नए-नए फल उत्पादन करता रहता है। इसमें कई अलग-अलग प्रजातियां होती हैं। जिसमें पूरे साल फल आते रहते हैं और गिरते रहते हैं। जैसे ही पके हुए फल गिरते हैं वैसे ही नए-नए फल उगते भी रहते हैं। यह सिलसिला पूरे साल लगातार चलता रहता है।

इस खेती को करने के लिए आपको बहुत ज्यादा महंगी खाद या फिर कीटनाशक दवाइयां की भी जरूरत नहीं पड़ती। इसमें इतना ज्यादा ध्यान रखने वाली कोई भी जरूरत नहीं होती। यानी यह आपकी कमाई के लिए खास साधन बन सकता है, जिसमें आपको कम से कम पैसा भी लगाना होता है।

कैसे करें नारियल की खेती

जून के महीने से लेकर सितंबर के महीने के बीच में नारियल के पौधे आसानी से लगाए जा सकते हैं। अगर आप यह पौधे लगाना चाहते हैं तो आपको केवल 9 से 12 महीने पुराने पौधों की आवश्यकता होगी। एक ऐसा पौधा आप चुनिए जिसमें केवल 6 से 8 पत्तियां शामिल हो और इन पौधों को आप 15 से 20 फीट की दूरी पर लगाइए।

आपको पेड़ लगाते समय इस बात का ध्यान भी रखना होगा कि पेड़ों की जड़ों के आसपास किसी तरह का पानी इकट्ठा ना हो। बरसात के मौसम में भी आपको पानी जमा न होने देने का ध्यान रखना होगा। बरसात के मौसम में आप नारियल का पौधा लगाएंगे तो यह आपके लिए लाभदायक भी हो सकता है।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें