Business Idea: भारत से लेकर विदेशों तक हो रही है इस पेड़ की डिमांड, एक बार खेती करके कमा सकते हैं लाखों रुपये

आज के समय में भारत के किसानों की कमाई बहुत कम हो रही है, इसी वजह से लोग अब कृषि करना नहीं चाहते हैं। खेती से फायदा न मिलने की वजह से ही किसान दूसरे कामों की ओर जा रहे हैं, लेकिन अब भी कुछ ऐसे लोग हैं जो ज्यादा मुनाफा न होने के बावजूद किसानी से जुड़े हुए हैं।

Business Idea

अगर आप एक किसान है और आप खेती के माध्यम से ज्यादा पैसा कमाने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन आपको कोई आईडिया नहीं मिल रहा है तो यह लेख अंत तक पढ़िए। क्योंकि आज हम इस लेख में एक ऐसे पेड़ की खेती के बारे में बात करने जा रहे हैं जो बहुत कम लोग करते हैं, लेकिन उससे लाखों रुपये कमाया जा सकता है।

पॉपुलर के पेड़ से कर सकते हैं लाखों की कमाई

आज हम आपको अपनी इस पोस्ट के माध्यम से एक ऐसी खेती के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करके घर बैठे लाखों रुपये का मुनाफा कर सकते हैं। क्योंकि उस पेड़ के खेती की डिमांड सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। हम जिस खेती की बात कर रहे हैं वह पॉपुलर के पेड़ों की है। इस पेड़ की डिमांड भारत के अलावा दुनिया की लगभग सभी देशों में है, क्योंकि इसकी मदद से कई चीजें बनाई जाती है।

दुनिया भर में है इसकी डिमांड

आपको बता दें कि पॉपुलर पेड़ की लकड़ी की डिमांड दुनिया भर में इसलिए है क्योंकि उसकी मदद से बहुत सारी चीजें बनाई जाती है। भारत एक ऐसा जगह है जहां कुछ ही जगहों पर पॉपुलर के पेड़ की खेती की जा सकती है, क्योंकि इंडिया के अधिकतर किसानों को इसकी कोई जानकारी नहीं है। पॉपुलर का पेड़ हर तरह की मिट्टी पर उग जाता है, इस वजह से इसकी खेती एशिया, नॉर्थ अ​फ्रीका, अमेरिका, यूरोप और अन्य देशों में भी की जाती है।

पॉपुलर की लकड़ी से बनती है ये चीजें

आपको बता दें कि पॉपुलर की लकड़ी का इस्तेमाल पेपर बनाने में, हल्की प्लाईवुड, चाप स्टिक्स, बॉक्स, माचिस और अन्य जरूरी चीजों को बनाने में किया जाता है। दुनिया भर में इन सारी चीजों की मांग बहुत है यही वजह है कि पॉपुलर के पेड़ की लकड़ी महंगी बिकती है। इतना ही नहीं, पॉपुलर का पेड़ जल्दी तैयार हो जाता है, जिस वजह से इसका डिमांड बहुत ज्यादा है।

कैसे करें पॉपुलर की पेड़ की खेती?

पॉपुलर का पेड़ उगाने के लिए आपको सबसे पहले 5 से लेकर 45 डिग्री सेल्सियस तक का टेंपरेचर चाहिए। धूप इसके लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, क्योंकि धूप की रोशनी में यह पेड़ बहुत ही तेजी से बढ़ता है। अगर आप अपने खेत में पॉपुलर का पेड़ उगा रहे हैं तो उसी खेत में आप इसके साथ अन्य खेती जैसे – धनिया, आलू, टमाटर, गोभी जैसे अन्य चीजों की खेती करके एक्स्ट्रा पैसा कमा सकते हैं। पॉपुलर का पेड़ आप बर्फ पड़ने वाले जगह पर नहीं उगा सकते हैं। इसके अलावा पॉपुलर के पेड़ों को हमेशा 12 से 15 फीट की दूरी पर रोपाई करें।

एक क्विंटल लकड़ी की कीमत कितनी है?

पॉपुलर के पेड़ को उगाकर आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। पॉपुलर के पेड़ के एक क्विंटल लकड़ी की कीमत बाजार में 700 से 800 रुपए है। एक हेक्टेयर में आप पॉपुलर के 250 पेड़ लगा सकते हैं तथा जमीन से इसकी ऊंचाई 80 फीट होती है। पॉपुलर के एक पेड़ से आप 2000 रुपए तक की कमाई कर सकते हैं। पश्चिमी यूपी में इसकी खेती बहुत ज्यादा की जाती है। इस तरह पॉपुलर पेड़ की खेती करके आप लाखों रुपए कमा सकते हैं।

x
WhatsApp चैनल ज्वाइन करें