WhatsApp Groups MSG Tips: व्हाट्सएप का इस्तेमाल आज के समय में हर दूसरा आदमी कर रहा है। आज के समय में लोग इसका इस्तेमाल पर्सनल और प्रोफेशनल तौर पर कर रहे हैं। अक्सर लोग व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज भेजते समय लापरवाही करते हैं और बाद में इससे उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे मामलों में आपको कई जरूरी बातों का ख्याल रखना चाहिए। व्हाट्सएप ग्रुप में अगर आप एक्टिव रहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है।

अगर आप व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रतिदिन कई घंटे बिताते हैं तो कुछ दिशानिर्देश हैं जिनके बारे में आपको अवगत होना चाहिए। दरअसल, व्हाट्सएप पर कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें ग्रुप में शेयर करने पर अगर कोई सदस्य आपत्ति जताता है तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। ऐसी परिस्थिति में यह महत्वपूर्ण है कि आप इस अनोखी तरह की चीज़ से अवगत हों।
व्हाट्स ग्रुप में कभी ना भेजें ये 5 तरह के मैसेज (WhatsApp Groups MSG Tips)
1. एडल्ट कंटेंट: अगर आप किसी ग्रुप में एडल्ट कंटेंट भेजते हैं तो यकीन मानिए को परेशानी हो सकती है। ग्रुप का कोई भी मेंबर अगर पुलिस में शिकायत दर्ज कर देता है तो आपको पुलिस उठाकर ले जा सकती है। ऐसा करने से पहले आपको 10 बार सोचना चाहिए।
2. एंटी नेशनल: अगर आप ग्रुप में एंटी नेशनल मैसेज गभेजते हैं तो मुसीबत में फंस जाएंगे। अगर किसी भी ग्रुप मेंबर को आपका कंटेंट पसंद नहीं आया या फिर आपके मैसेज को व्हाट्सएप हेडक्वाटर में परख लिया गया तो परेशानी बड़ी हो सकती है।
3. चाइल्ड क्राइम: अगर आपने ग्रुप में चाइल्ड क्राइम से जुड़ा कोई कंटेंट शेयर किया तो आप फंस सकते हैं। इसके खिलाफ पुलिस सख्स से सख्स कार्रवाई कर सकती है और आप सलाखों के पीछे जा सकते हैं।
4. वायलेंस: अगर आपने किसी के साथ ग्रुप में लड़ाई-झगड़े वाली बात की और उसने सबूत के तौर पर ये मैसेज रख लिए तो आपको परेशानी हो सकती है। ऐसे फोटो, वीडियो या फिर मैसेज आपको जेल की सलाखों के पीछे भेजने के लिए काफई होगा।
5. एसएमएस: अगर आपको कोई आदमी किसी भी प्रकार के एसएमएस करता है तो आपको पुलिस ले जा सकती है। किसी भी ग्रुप में ऐसे वैसे मैसेज भेजे तो आपकी खैर नहीं होगी।