शादी का रिश्ता बड़ा ही पवित्र माना जाता हैं, जिसमे प्यार और सम्मान होता है। कहते हैं प्यार किया नहीं जाता हो जाता है। ऐसे में प्यार एक बार भी हो सकता है और बार बार भी। पुराने जमाने में ये रिश्ता निभाया जाता था पर आजकल कोई छोटी सी बात हुई नहीं कि बस ले लो तलाक। तलाक शब्द आज की दुनिया में बहुत ही आम शब्द बन गया है। खास कर के बॉलीवुड की दुनिया में।

आज हम बात करेंगे ऐसे ही कुछ बॉलीवुड कपल्स की, जिन्होंने प्यार करके शादी की, कई सालों तक साथ भी रहे और फिर उनके रास्ते अलग हो गए। कई बॉलीवुड कपल्स हैं, जिनका शादी का रिश्ता कुछ सालों बाद टूट गया। पर बात यहीं खत्म नहीं होती। उन्हें तलाक लेने के बाद फिर से प्यार हो गया किसी और से।
सैफ अली खान
तो चलिए सबसे पहले बात करते हैं सैफ अली खान की। इन्होंने सबसे पहले शादी की थी खुद से बड़ी उम्र की अमृता सिंह से। उनके दो बच्चे भी हैं। पर फिर भी इनका ये रिश्ता टिक नहीं पाया और तलाक ले लिया। फिर कुछ सालों बाद सैफ की ज़िंदगी में आई करीना कपूर। और इन दोनों ने भी शादी कर ली। इनके भी दो बच्चे हैं।
बिपाशा बासु
ये पहले काफी लंबे समय तक जॉन अब्राहम के साथ रिलेशनशिप में थीं, पर फिर उनसे रिश्ता टूटने के बाद इन्होंने करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर ली। कुछ समय पहले ही दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।
ऋतिक रोशन
इनकी पहली पत्नी सुज़ैन के साथ इनका रिश्ता 14 सालों तक चला, पर फिर इनका तलाक हो गया। अब सुनने में आ रहा है कि रितिक रोशन अब सबा आज़ाद के साथ रिलेशन में है। खबरें तो ये भी हैं कि ऋतिक और सबा जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं।
मलाइका अरोड़ा
इनकी शादी सलमान खान के भाई अरबाज़ खान के साथ हुई थी, लेकिन फिर इनका भी कई सालों बाद तलाक हो गया और अब ये डेट कर रही हैं बॉलीवुड के हॉट एक्टर अर्जुन कपूर को।