68 साल के बूढ़े शख्स ने 24 साल की अपनी ही पोती को किया प्रेग्नेंट, फिर रचाई शादी, जानकर लोगों को भी नहीं होगा यकीन

आपने अक्सर टीवी पर देखा होगा या सुना होगा कि किसी महिला ने खुद से कहीं ज्यादा बड़ी उम्र के शख्स से शादी कर ली या दोनों का अफेयर चल रहा है। आज कल ऑनलाइन डेटिंग का जमाना है। ऐसी कई साइट्स हैं, जिनकी मदद से लड़के-लड़कियां एक दूसरे को चुन कर उनके साथ रिश्ता बनाते हैं।

grandpa and granddaughter wedding

हो सकता है कि इन साइट्स पर उनके रिश्तेदारों में से भी कोई मौजूद हो और वे उनसे टकरा जाये, लेकिन क्या आप अंदाजा भी लगा सकते हैं कि ऐसी ही साइट की बदौलत एक 68 साल के शख्स को उसी की पोती से प्यार हो गया।

गर्भवती पोती से दादा ने की शादी

इतना ही नहीं दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने और 24 साल की ये लड़की गर्भवती भी हो गयी, जिसके बाद दोनों दादा पोती ने एक दूसरे के साथ सात फेरे ले लिये। दादा या पोती में से किसी को भी इस बात की भनक तक नहीं थी कि जिससे वे प्यार कर रहे हैं, वो उन्हीं का खून है। महिला ने जब कुछ महीनों बाद अपने पति की फैमिली एल्बम देखी, तो उसकी आंखें खुली की खुली रह गयी। उसने उस एल्बम में अपने पति के साथ अपने पिता को देखा और जब उसने सवाल किया, तो दोनों को पता चला कि वे असल में दादा-पोती हैं।

ऑनलाइन साइट पर हुई मुलाकात

ये व्यक्ति खरबपति है, जिसे कुछ समय पहले करोड़ों की लॉटरी लगी थी। शख्स ने गलती से अपनी 24 वर्षीय पोती से शादी कर ली और दोनों का अलग होने का कोई इरादा नहीं है। नवविवाहिता को यह बात शादी के तीन महीने बाद पता चली। युवती को एहसास हुआ कि उस आदमी का अलग किया हुआ बेटा उसका पिता है।

इससे पहले इस करोड़पति शख्स ने दो बार शादी कर चुकी है। ये आदमी अपनी पहली शादी में बच्चों से अलग हो गया और उसकी दूसरी शादी लॉटरी जैकपॉट में “कई मिलियन डॉलर” जीतने से पहले ही खत्म हो गई। उसका दावा है कि उसकी पहली पत्नी ने उसे छोड़ दिया और बच्चों को लेकर चली गई।

मीडिया को अपना नाम न छापने की शर्त पर 68 वर्षीय व्यक्ति ने बताया कि इसके बाद वह अपनी पहली पत्नी से कभी नहीं मिला। व्यक्ति ने बताया कि साल 2015 में लॉटरी लगने के बाद वो खुद को अकेला महसूस करने लगा और ऑनलाइन प्यार की तलाश शुरू कर दी। उसने दावा किया कि किशोरी के गर्भवती होने के बाद उसके घर वालों ने उसे बाहर निकाल दिया था। वह कई वर्षों से फ़्लोरिडा के जैक्सनविले में रह रही थी।

नहीं लेंगे तलाक

अपने बच्चे के पालन-पोषण की इच्छा के साथ, उसने उस वेबसाइट के लिए साइन अप किया, जहां वह अपने दादा से मिली थी। नवविवाहित जोड़े ने घोषणा की है कि वे तलाक नहीं लेंगे और एक सफल विवाह के लिए प्रतिबद्ध हैं। महिला ने कहा, “मुझे लगता है कि हमारा बंधन इतना मजबूत है कि कुछ भी हमें अलग नहीं कर सकता”।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें