Personality Traits: हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है हमारी आंखें, जिनकी बदौलत हम इस पूरी दुनिया को देख सकते हैं। हमारी आंखों की सुंदरता हमारी पर्सनालिटी के बारे में सब कुछ बता सकती हैं। कहते हैं ना कि “जिन बातों को जुबान से बयां नहीं किया जा सकता उन्हें आंखें बयां कर देती हैं।”

आँखे कई रंग की होती है जो आपकी पर्सनैलिटी के बारे में काफी कुछ बता सकती हैं। आज हम सामुद्रिक शास्त्र की बात करेंगे, जिसमें आंखों के रंगों को लेकर बहुत कुछ बताया गया है। आईए जानते हैं :-
पर्सनैलिटी और आंखों में है गहरा संबंध
हमारी पर्सनालिटी और हमारी आंखों के रंग में बहुत गहरा संबंध होता है। आंखों के रंग से ही बताया जा सकता है कि पर्सनालिटी किस तरह की है। सामुद्रिक शास्त्र में इसका विस्तृत वर्णन किया गया है, जहां बताया गया है कि व्यक्ति का स्वभाव उसकी आंखों को देखकर ही बताया जा सकता है।
1. भूरे रंग की आंखों में होते हैं ये अनोखे राज
भूरे रंग की आंखों वाले व्यक्ति जन्म से ही लीडरशिप करने वाले होते हैं। ऐसे लोग हमेशा कॉन्फिडेंट रहते हैं। दया इनमें कूट-कूट कर भरी होती है। लोग इन व्यक्तियों पर आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं और ये अपनी लाइफ में बहुत तरक्की हासिल करते हैं।
2. काले रंग की आंखों वाले व्यक्तियों में होती है ये खासियत
जिन लोगों की आंखें काली होती है वो बेहद भरोसेमंद होते हैं क्योंकि ये लोग किसी को भी धोखा नहीं देते हैं। ऐसा माना जाता है कि ये लोग अपने अंदर बहुत राज समेटे होते हैं। कोई भी व्यक्ति आंख बंद करके इन्हें अपने सीक्रेट बता सकता है ये सीक्रेट लीक नहीं करते।
3. नीली आँख
जिन व्यक्तियों की आंखें नीली होती है वो बहुत ही आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ये लोग शांत स्वभाव के होते हैं। इनका दिमाग बहुत तेज होता है और अपने हर रिश्ते को ये लोग पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हैं।
4. हरी आंखों वाले व्यक्ति
बहुत ही कम लोग ऐसे होते हैं जिनकी आंखें ग्रीन कलर की होती हैं। ये लोग काफी आकर्षक और सुंदर दिखाई देते हैं और ये बेहद बुद्धिमान होते हैं। खुशहाली उनके चारों तरफ पाई जाती है, लेकिन ये लोग थोड़ा चालक स्वभाव के होते हैं। ये सेल्फ सेंटर्ड होते हैं और पहले अपने भले के बारे में सोचते हैं।
5. हेजल आँखे
हेजल रंग की आंखें कम ही लोगों में पाई जाती हैं। ये लोग काफी सकारात्मक होते हैं। पॉजिटिविटी उनके चारों तरफ होती है। जो व्यक्ति इन लोगों से दोस्ती करते हैं वो भी उनकी संगत में रहकर सकारात्मक हो जाते हैं। इनके अंदर हिम्मत कूट-कूट कर भरी हुई है। इनको एडवेंचर बहुत पसंद होता है। ये लोग हर काम रूटीन में करना पसंद होते हैं। ये अपने राज को किसी के साथ शेयर नहीं करते।