Chanakya Niti: मौजूदा समय में इंसान अच्छा पैसा कमाने के बाद भी खुश नहीं रह पाता है, लेकिन मनुष्य चाहता है कि उसके जीवन में खुशियों के अलावा सुख, शांति, समृद्धि और धन दौलत की कमी कभी ना हो। हालांकि आचार्य चाणक्य का मानना है कि यह बातें काफी हद तक महिलाओं पर भी निर्भर करती हैं। चाणक्य के अनुसार अच्छे गुण वाली महिला जिस घर में होती हैं वहां कभी भी समृद्धि और खुशियों की कमी नहीं रहती है।

उन्होंने अपने श्लोक में अच्छे गुण वाली महिलाओं का जिक्र किया है ऐसी महिलाओं से शादी करने के बाद इंसान का जीवन काफी हद तक सफल हो जाता है और इन औरतों को शुभ भी माना जाता है। आईए जानते हैं इस लेख में चाणक्य कैसी महिलाओं का जिक्र कर रहे हैं।
धार्मिक कार्यों में रुचि लेना
चाणक्य कहते हैं कि जिन महिलाओं में धार्मिक कार्यों को करने की रुचि होती है उनका मन हमेशा शांत होता है और ऐसी महिलाएं परिवार की सफलता में अहम किरदार निभाती हैं। इन महिलाओं को दूसरों की सफलता और असफलता से भी फर्क नहीं पड़ता है। यह केवल अपने परिवार पर ध्यान देती हैं और भगवान पर भरोसा करती हैं।
अनुशासित महिलाएं
जिन महिलाओं के पास अनुशासन होता है वह सफलता जल्द ही प्राप्त करती हैं। इसके अलावा इस तरह की महिलाएं दूसरों के लिए प्रेरणा भी होती हैं। जाहिर है ऐसी महिलाओं को परिवार वालों के अलावा बाहरी लोग भी इज्जत देते हैं।
बात-बात पर रोना
आचार्य चाणक कहते हैं कि जो महिलाएं दिल से काफी ज्यादा भावुक और कोमल होती हैं और परिवार के बिना अपना जीवन यापन नहीं कर पाती हैं। ऐसी महिलाएं छोटी-छोटी बातों में रोने लगती हैं। इनका दिल बहुत साफ होता है और वह कभी भी किसी का दिल नहीं तोड़ना चाहती हैं।
मन में बुराई ना रखना
अपने श्लोक में चाणक्य कहते हैं कि जो महिलाएं बात-बात पर रोती है और मुंह फट होती है उनके अंदर किसी के प्रति गुस्सा नहीं रहता है। ऐसी महिलाएं दूसरों के लिए अपने दिल में बुराई भी नहीं रखती हैं और ना ही किसी के साथ दुश्मनी रखती हैं ऐसी महिलाओं का दिल साफ होता है।