महिंद्रा ने गरीबों को दी खुशखबरी, इस कार पर मिल रही 3.5 लाख की बड़ी छूट, खरीदने के लिए लाइन में लगे लोग

महिंद्रा भारत की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी है जिसकी तरफ से इन दिनों कई कारों पर बड़ी छूट दी जा रही है। जिन लोगों को उन डिस्काउंट के बारे में मालूम चल गया है वो खरीदने के लिए शोरूम पहुंच गए हैं। जो लोग किसी ऐसी कंपनी की कार खरीदना चाहते हैं जिस पर उन्हें बड़ी छूट मिले तो अब उनके लिए अब बहुत बड़ा मौका है।

Mahindra XUV400 EV Car

बहुत सारे लोग महिंद्रा की कार का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। भारत में उनकी कार बहुत ज्यादा पॉपुलर भी है तो चलिए आज हम आपको इस कंपनी की एक ऐसी कार के बारे में बताने जा रहे हैं जिस पर अब तक की सबसे बड़ी 3.5 लाख छूट दी जा रही है। इससे पहले कंपनी ने कभी भी इतनी बड़ी डिस्काउंट नहीं दी थी।

Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक कार

यह महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार है जिसमे शानदार फीचर्स के साथ-साथ अच्छी रेंज दी गई है। इन दिनों महिंद्रा यह कार ज्यादा से ज्यादा बेचने के प्रयास में लगी हुई है। इस वजह से उन्होंने अपने ग्राहकों को अब तक की सबसे बड़ी 3.5 लाख रुपये के छूट देने का फैसला किया है तो चलिए अब हम आगे आपको Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक कार की रेंज, फीचर्स, कीमत और उस पर मिलने वाली छूट के बारे में विस्तार से समझाते हैं।

Mahindra XUV400 EV की रेंज

महिंद्रा ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार में 39.4 kWh की दमदार बैटरी पैक दिया है। इसे फुल चार्ज होने में 6.5 घंटे का समय लगता है। जब इस कार को फुल चार्ज कर दिया जाता है उसके बाद वह 456 किलोमीटर की दूरी आसानी से तय कर लेती है। कंपनी ने इस कार में अच्छी रेंज दी है, ऐसे में जो लोग थोड़ा ज्यादा रेंज वाली कार खरीदना चाहते हैं उनके लिए यह बढ़िया ऑप्शन है।

Mahindra XUV400 EV की फीचर्स

यह एक फाइव सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी कार है जिसमे एक साथ पांच लोग आराम से सफर कर सकते हैं। यह कार 147.51bhp की शक्ति और 310Nm की अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। इस कार में Regenerative Braking, Pure Electric Driving Mode, Automatic Transmission, BS 6 Emission Standard के साथ अन्य कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

Mahindra XUV400 EV की प्राइस और छूट

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार की एक्स शोरूम प्राइस 15.99 लाख से लेकर 18.99 लाख रुपये तक रखी है। यह कीमत उस कार के वेरिएंट की वजह से कम ज्यादा रखी गई है। जो लोग इन दिनों Mahindra XUV400 EV की टॉप वेरिएंट कार खरीदते हैं तो कंपनी की तरफ से उन्हें 3.50 लाख रुपये की बड़ी छूट मिलेगी। इस कार की टॉप वेरिएंट की प्राइस 18.99 लाख रुपये है जिसे फिलहाल 15.49 लाख रुपये में आसानी से खरीदा जा सकता है।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें