Vastu Tips: घर में इन जगहों पर कभी न रखें कैंची, वरना आर्थिक स्थिति हो जाएगी खराब, फिर आ जाएगी कंगाली

Vastu Tips For Scissors: घर को बनाने और सामान रखने में वास्तु दोष की गलती अशांति और कलेश बढ़ा सकती है। यह दोष तनाव और आर्थिक समस्याओं का कारण बन सकता है। जिस तरह चाकू घर की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह कैंची भी आसानी से उपलब्ध होती है।

Vastu Tips

अगर कैंची गलत जगह में रखी जाए, तो यह वास्तु दोष बन सकती है और व्यक्ति को शारीरिक समस्याओं, बीमारियों, और आर्थिक तंगी से जूझना पड़ सकता है। इसका बच्चों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है।

इस ग्रह से होता है कैंची का संबंध (Vastu Tips For Scissors)

कैंची को धारदार चीज माना जाता है, जिसका संबंध केतु ग्रह से होता है। अगर कुंडली में केतु खराब है, तो कैंची को सही स्थान पर रखना चाहिए, जो आपको केतु के खराब प्रभावों से बचा सकती है। वहीं, गलत दिशा में रखी गई कैंची से ग्रह दोष कलेश, बीमारी, और आर्थिक समस्याओं को बढ़ा सकता है।

इस दिशा में रखें कैंची

कैंची को घर के अंदर दक्षिण पश्चिम दिशा में रखना चाहिए, और उसके साथ कोई दूसरी धारदार या नुकीली चीज जैसे टूल बॉक्स भी उसी दिशा में होना चाहिए। इसे हमेशा ढंककर या किसी बॉक्स में रखना चाहिए, और नोंक लटकी होने से बचना चाहिए, क्योंकि यह अशुभ माना जाता है।

गलत जगह पर रखी कैंची कराएंगी नुकसान

घर में छोटे सामानों को गलत दिशा में रखने से वास्तु दोष प्रकट होता है, जिससे बच्चों की उन्नति में रुकावट आती है और आर्थिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं। उत्तर पूर्व की दिशा में रखी कैंची मानसिक अशांति और उलझन पैदा कर सकती है, क्योंकि यह दिशा चंद्रमा के कारक होती है जो मन में बेचैनी और अशांति का कारण बन सकता है, और इससे व्यक्ति तनाव में रहता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इसपर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से राय ले सकते हैं।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें