Vastu Tips: घर की रसोई में भूलकर भी ना रखें ये 4 चीजें, वरना आर्थिक स्थिति हो जाएगी खराब, फिर बन जाएंगे कंगाल

घर बनाते वक्त हम लोग हमेशा वास्तु का ध्यान रखते हैं और उसी के अनुसार घर की हर जगह सुनिश्चित करते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक ही घर में लिविंग रूम, बेडरूम, बाथरूम और किचन की दिशा तय की जाती है। ऐसा माना जाता है कि घर का वास्तुअगर ठीक ना हो तो, लाख कोशिशों के बाद भी परिवार के लोगों को सफलता नहीं मिल पाती।

Vastu Tips

हालांकि, वास्तु शास्त्र का मतलब केवल घर के सभी हिस्सों की दिशा ही तय करना नहीं है, बल्कि वास्तु में कौन सी चीज कहां और कैसे रखनी चाहिये इस बारे में भी बताया गया है। घर की रसोई एक ऐसी जगह है, जहां मां अन्नपूर्णा का वास होता है। यहां घर के लोगों की भूख मिटाने के लिये खाना बनाया जाता है। ऐसे में इसे स्वच्छ और सलीके से रखना बेहद जरूरी है। हालांकि, कुछ लोग किचन में कुछ ऐसी चीजें रख देते हैं, जो वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में बिल्कुल भी नहीं रखी जानी चाहिये। आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में……

1. झाड़ू

झाड़ू को किचन में बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिये। रसोई घर में झाड़ू रखने से परिवार के लोगों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। झाड़ू को हमेशा ऐसी जगह पर रखना चाहिये, जहां किसी की भी नजर उस पर ना पड़े।

2. शीशा

रसोई घर में शीशा लगाना भी वास्तु शास्त्र में अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, इस अझ से कभी भी भूलकर अपने घर रसोई में शीशा ना लगाएं।

3. झूठे और टूटे बर्तन

कभी भी रसोई घर में रात के वक्त झूठे बर्तन ना छोड़ें। ऐसा करने से अन्न की देवी मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं। इसके अलावा वो सारे बर्तन अपनी रसोई से हटा दें, जो टूटे हुए हों। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

4. दवाइयां

घर के किचन में दवाइयां भी नहीं रखना चाहिए। इसे भी वास्तु के अनुसार अशुभ माना गया है। इससे घर में परेशानी आती है तथा आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

किचन बनाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

  • किचन के प्लेटफॉर्म को पूर्व और दक्षिण-पूर्व कोने में बनवायें।
  • गैस या चूल्हा हमेशा किचन के दक्षिण-पूर्व कोने में रखा जाना चाहिये। गैस कभी भी दीवार से सटा हुआ नहीं होना चाहिये।
  • प्लेटफॉर्म “L” आकार का बनवायें। किचन में सिंक लगाने के लिए उत्तम दिशा नॉर्थ-ईस्ट है।
  • पानी की बाल्टी या एक्वागार्ड आदि उत्तर-पूर्व या उत्तर दिशा में रखें। आटा दाल और अन्य अनाज के डिब्बे दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखें।
WhatsApp चैनल ज्वाइन करें