भारत की ये है 5 सबसे दमदार इलेक्ट्रिक कार, रेंज और फीचर्स देखकर लोग हुए उसके दीवाने, ग्राहकों ने जमकर की खरीदारी

भारत में Electric व्हीकल्स की डिमांड दिन पर दिन बढ़ती जा रही है, जिसे देखते हुए दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनियां मार्केट में धड़ाधड़ अपने-अपने इलेक्ट्रिक सेग्मेंट ला रही हैं। यही कारण है कि इस साल ऑटोमोबाइल सेक्टर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में शानदार ग्रोथ हुई है।

Mercedes Benz EQE

इसी कड़ी में इस साल कार कंपनियों ने 12 इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च की हैं, जो न सिर्फ देखने में शानदार हैं, बल्कि इनकी रेंज भी कमाल की है। अगर आप भी एडवांस फीचर से लैस शानदार रेंज की इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए टॉप 5 विकल्प मौजूद है जिसके बारे में आगे हमने बताया है।

1. Hyundai Ioniq 5

हुंडई कंपनी ने इस साल इलेक्ट्रिक सेगमेंट में Hyundai Ioniq 5 को लॉन्च किया। यह भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार है जिसमें 700V क्षमता वाली बैटरी दी गई है। एक बार चार्ज करने के बाद ये कार 631 किलोमीटर की रेंज देती है। इसकी टॉप स्पीड है 185 km/hrs की है। वहीं, प्राइस की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 44.95 लाख रुपये रखी गई है।

2. MG Comet EV

यह भारत में लॉन्च की जाने वाली सबसे बजट फ्रेंडली इलेक्ट्रिक कार है, जिसकी कीमत है 7.98 लाख रुपए है। कम कीमत होने के बावजूद इसमें आपको एडवांस फीचर्स मिलेंगे। MG Comet EV कार में 17.3kWh पावर की बैटरी दी गयी है, जो एक बार फुल चार्ज होने के बाद 230 किलोमीटर की रेंज देती है। MG Comet EV की टॉप स्पीड 120 km/hrs की है।

3. Mahindra XUV400

महिंद्रा की सभी गाड़ियां किफायती दरों के साथ लॉन्च की जाती है। इसी कड़ी को आगे बढ़ते हुए महिंद्रा ने अपने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में Mahindra XUV 400 को जोड़ा है। शानदार लुक की इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत मात्र 16 लाख रुपये है। इसके दो वेरिएंट मार्केट में लॉन्च किए गए हैं। Mahindra XUV 400 की 34.5 kWh बैटरी पॉवर वाली यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 375 किलोमीटर की रेंज देती है। इसके अलावा 39.4 kWh की बैटरी पैक वाली कार की रेंज 456 किलोमीटर दी गई है।

4. BMW IX1

BMW IX1 का नाम भारत की दूसरी सबसे महंगी इलेक्ट्रिक कारों में शामिल है, लेकिन इसके एडवांस फीचर्स ग्राहकों को काफी लुभा रहे हैं। यही कारण है कि मार्केट में इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है। इस कार में दो इलेक्ट्रिक मोटर हैं, जिनकी पावर 309BHP की है। इसे एक बार फुल चार्ज होने पर ये कार 400 किलोमीटर की रेंज देती है। इस कार की कीमत 66.90 लाख रुपए से शुरू होती है।

5. Mercedes Benz EQE

Mercedes Benz EQE भारत में लॉन्च की गई सबसे महंगी इलेक्ट्रिक कारों में शामिल है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 1.39 करोड रुपए रुपये रखी है। इसकी दोनों इलेक्ट्रिक मोटर की कुल पावर 408 BHP है, जो 858 NM का टार्क जनरेट करती है। वहीं, इस कार की रेंज 550 किलोमीटर की है।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें