दुनिया की एक ऐसी जगह जहां खरीदी जाती है दुल्हन, वहां पर लड़कों की लगी रहती है लाइन

हमने अक्सर देखा है कि जब भी किसी की शादी होती है तो लड़का लड़की या तो अपनी पसंद से शादी करते हैं या फिर उनका परिवार उनके लिए दूल्हा या दुल्हन खोजता है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसी जगह के बारे में सुना है जहां पर दुल्हन बेची जाती है?

The Brides Market

बिल्कुल सही सुना आपने एक ऐसी जगह जहां दुल्हन बेची और खरीदी जाती है। इस बाजार में लोग दुल्हन को न सिर्फ पसंद करते हैं बल्कि उसे खरीद कर भी लाते हैं। आज के आलेख में हम आपको एक ऐसी ही जगह के विषय में बताएंगे जहां परंपरागत रूप से दुल्हनों की खरीद फरोख्त का बाजार लगता है।

कहां बेचीं जाती है दुल्हन?

बुल्गारिया में लगने वाली एक मंडी में ना कोई घर का सामान न ही किसी प्रकार की सब्जी बेची जाती है बल्कि यहां पर दुल्हनों का बाजार लगाया जाता है। यह मंडी बुल्गारिया के स्तारा जागोर नाम की एक जगह पर लगती है और यहां पर मर्द अपने परिवार के साथ आकर अपने लिए अपनी पसंद की लड़की चुनते हैं।

जो लड़की लड़के को पसंद आती है उसका मोल भाव किया जाता है और लड़की के घर वाले जब दी जा रही रकम से संतुष्ट हो जाते हैं तब उस कीमत पर लड़के के हवाले अपनी लड़की को कर देते हैं जिसके बाद वह लड़का उसे घर ले जाकर अपनी पत्नी का दर्जा दे देता है।

गरीबों के लिए लगता है यह बाजार

यह जानकर आपको आश्चर्य होगा कि इस बाजार में हर प्रकार का व्यक्ति शामिल नहीं हो सकता। यह बाजार गरीब लड़कियों के लिए लगाया जाता है। प्रायः हम देखते हैं कि शादियों में काफी हद तक खर्च हो जाता है।

ऐसे में जो परिवार अपनी बेटी की शादी नहीं करवा पाते, वो इस मंडी में अपनी बेटी को लेकर जाते हैं फिर लड़कों के घर वाले या फिर लड़का उस मंडी में जाकर लड़की के घर वालों के हिसाब से पैसे देकर उस लड़की को खरीद लाता है। यह प्रथा बुल्गारिया में सालों से चली आ रही है।

अलग-अलग कीमत पर मिलती हैं लड़कियां

इस बाजार में बिकने वाली लड़कियों की कीमत अलग-अलग होती है। सबसे अधिक कीमत उस लड़की की होती है जिसने बाजार में बिकने से पहले किसी भी मर्द से संबंध ना बनाया हो। हालांकि बाजार में दुल्हन खरीदने और बेचने वालों के लिए बहुत सारे नियम होते हैं।

इस बाजार में कलाइदझी समुदाय के लोग ही अपनी बेटियों को बेच सकते हैं और उन्हें खरीदने वाले भी इसी समुदाय का होना अनिवार्य है। इसके अलावा लड़की के परिवार का गरीब होना भी अनिवार्य है। आर्थिक रूप से मजबूत लोग इस बाजार में अपनी बेटी को नहीं बेच सकते। इस बाजार से खरीदी गई लड़की को बहू का दर्जा देना अनिवार्य है।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें