दुनिया का एकमात्र शहर जहां पर रहने वालों को मिलती है 5 लाख रुपये, लेकिन मननी पड़ेगी ये छोटी शर्त

यदि आपका भी यह सपना है कि आपको विदेश में ही रहकर वहां सेटल होना है, यानी वहीं पर बसना है तो आपके लिए एक गुड न्यूज़ है। विदेश में निवास करने के लिए वहां की सरकार आपको 5 लाख तक की नकद राशि प्रदान कर सकती है। लेकिन 5 लाख रुपए के लिए आपको उनकी कुछ शर्तों को मानना पड़ेगा। अगर आप इन शर्तों को मान लेंगे तभी आपको सरकार 5 लाख की राशि देगी।तो चलिए बताते हैं कौन से शहर में रहने से आपको हो सकता है फायदा।

Japanese Town


जापान एक ऐसा देश है जहां पर सभी का बसने का मन होता है। मन हो भी क्यों ना जापान इतना एडवांसमेंट वाला देश जो है। अगर कोई देश टेक्नोलॉजी में सबसे आगे चल रहा है तो वह जापान ही है। जापान एक फुली डेवलप्ड कंट्री है। जापान के शहर में रहने से आपको सरकार की तरफ से 10 लाख येन मतलब 5 लाख 76000 रूपए मिल सकते हैं।

जापान के वाकायामा प्रांत में कायनान शहर में लोगों को बसाने के लिए, सरकार अच्छी खासी रकम दे रही है। अब आप यह सोच रहे होंगे कि सरकार इतनी मेहरबानी क्यों कर रही है तो चलिए बताते हैं आपको इसके पीछे की क्या है वजह? दरअसल जापान के इस शहर में आबादी बहुत ही कम है सरकार ने यहां की गिरती आबादी को लेकर यह फैसला लिया है कि जो भी इस शहर में रहेगा उसे 10 लाख येन दिए जाएंगे।

मनानी होगी ये शर्त

चलिए बताते हैं आपको कौन सी वह शर्त है जिसके मुताबिक सरकार आपको पैसे देगी। जिस व्यक्ति के सरनेम में सुजुकी होगा उन्हीं व्यक्तियों को सरकार कहे मुताबिक पैसे देगी। जिन लोगो के बच्चों की उम्र 18 साल से कम होगी उनके लिए सरकार अलग से 10 लाख येन देगी।

अब आप यह सोच रहे होंगे आखिर सुजुकी नाम में ऐसा क्या खास है? दरअसल इस शहर के लोग सुजुकी नाम से काफी ज्यादा प्रभावित हैं वह सुजुकी नाम से उन्हें अपनापन लगता है। सुजुकी नाम इस जगह का उत्पत्ति स्थान है।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें