Relationship Tips: पार्टनर से प्यार है या लगाव? इन 3 तरीकों से समझें उनकी भावनाएं, फिर रिश्ता बढ़ाएं आगे

Relationship Tips: बहुत बार रिलेशनशिप में ये समझना मुश्किल हो जाता है कि वो प्यार था या लगाव था। कई बार तो ब्रेकअप भी इसी कारण होते हैं क्योंकि लोग समझ नहीं पाते कि उन्हें प्यार था या लगाव था।

Relationship Tips

प्यार आकर्षण के जरिए शुरू होता है लेकिन वो एक अनंत सफर पर चलने का मन बना लेता है जबकि लगाव कुछ समय के बाद समाप्त हो जाता है। कई लोग अक्सर प्यार और आकर्षण के बीच अंतर का समझ नहीं पाते हैं और बाद में उन्हें ब्रेकअप का दर्द झेलना पड़ जाता है।

प्यार और लगाव के बीच का अंतर समझने के लिए जरूरी है कि आप उनकी भावनाओं को समझें। अगर आप इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आज हम आपको कुछ तरीके बताएंगे जिससे आप अपने पार्टनर की भावनाओं को समझते हुए प्यार और लगाव में अंतर समझ सकेंगे।

क्या है प्यार और लगाव में अंतर? (Relationship Tips)

प्यार में लोग अपने पार्टनर के लिए सबकुछ समर्पित कर देते हैं। उनकी खुशी के लिए कुछ भी कर जाते हैं लेकिन अगर आपका उनसे लगाव है तो आप केवल अपनी जरूरतों को ही सोचेंगे। असली प्यार वो है जो अपने पार्टनर को फ्रीडम देने के साथ उनकी हर भावनाओं को समझें लेकिन लगाव आपको संकोचित बनाता है।

1. अगर आपको किसी से प्यार हो गया है तो पूरी लाइफ आप उन्हें प्यार करेंगे, फिर वो आपकी लाइफ में रहें या ना रहें। लेकिन लगाव में भावनाएं बदल जाती हैं और उस व्यक्ति के प्रति अपनेपन की भावना ज्यादा समय तक नहीं रहती है।

2. आपका सच्चा साथी हमेशा चाहता है कि आप प्रगति करें और आगे बढ़ें। प्रेम में भागीदार एक-दूसरे के साथ बढ़ते हैं और मूल्यों का सम्मान करते हैं। वह आपके साथ अच्छे-बुरे समय में होता है। लेकिन लगाव में इसका बिल्कुल विपरित होता है।

3. लगाव एक समय के बाद समाप्त होता ही है लेकिन प्यार बदलने का नहीं समर्पण का नाम है। प्यार में पार्टनर आपके साथ हो ना हो फिर भी आप उनके साथ हमेशा रहते हैं लेकिन लगाव में ऐसा नहं होता है।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें