जब महेश भट्ट के चक्कर में सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ पड़ी थी ये अभिनेत्री, फिर मच गया था बवाल

Parveen Babi and Mahesh Bhatt Love Story: बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी हैं जिसकी प्रेम कहानी दर्शकों के दिलों में जिंदा है और सिनेप्रेमी बार बार उन फिल्मों को देखते हैं। लेकिन फिल्मों के अलावा भी मुंबई में ऐसी रियल प्रेम कहानियां हैं जो फिल्मों से कम रोचक नहीं हैं और आए दिन ऐसी प्रेम कहानियां सुर्खियों में आ जाती हैं।

Parveen Babi and Mahesh Bhatt

ऐसी ही एक प्रेम कहानी है महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) और परवीन बॉबी की। महेश और परवीन की प्रेम कहानी बॉलीवुड उन प्रेम कहानियों में है जो अंजाम तक नहीं पहुँची सिनेमा और उसकी दुनिया को करीब से जानने वालों के जेहन में जिंदा है। इस प्रेम कहानी से जुड़ी कई कहानियां हैं जिसमें से एक हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं।

महेश के प्रेम में पागल थी परवीन

महेश भट्ट और परवीन बॉबी (Praveen Babi) की पहली मुलाकात 1977 में हुई थी। उस समय महेश भट्ट शादीशुदा थे जबकि परवीन बॉबी कबीर बेदी से हुए ब्रेकअप से उबर रही थी। दोनों जल्द एकदूसरे के करीब आ गए और लीव इन में रहने लगे। परवीन महेश के प्यार में पागल थी तो महेश भी सार्वजनिक रुप से परवीन की तारीफ करते नहीं थकते थे। इन दोनों के अफेयर की उस जमाने में बॉलीवुड गलियारे की फेवरेट टॉपिक हुआ करती थी।

जब महेश के पीछे दौड़ी थी परवीन

महेश भट्ट और परवीन बॉबी 1977 से लेकर 1980 तक साथ थे। संबंध के आखिरी दिनों परवीन बॉबी की मानसिक स्थिति खराब हो गई थी। डॉक्टर्स ने परवीन को इलेक्ट्रिक शॉक देने की सलाह दी थी लेकिन महेश उन्हें बैंगलोर ले गए थे लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बॉबी स्किज़ोफ्रेनिया नामक बीमारी से जूझ रही थी। उन्हें इस बीमारी के अटैक आते थे जिससे उनकी फिल्मे प्रभावित हो रही थी।

एक दिन ऐसी घटना हुई जिसने महेश भट्ट को हैरान कर दिया। महेश भट्ट परवीन की बीमारी से परेशान थे और अपने परिवार के करीब आने लगे थे। ये बात परवीन को अच्छी नहीं लग रही थी। एक दिन जब महेश भट्ट परवीन बॉबी के फ्लैट से वापस अपने घर आ रहे थे तो परवीन ने दौड़ते हुए उनका पीछा किया। उन्होंने कपड़े नहीं पहने थे। बॉबी की ये दशा काफी चिंताजनक थी।

आज भी खाली है फ्लैट

बीमारी की वजह से परवीन बॉबी की मौत 20 जनवरी 2005 को उनके फ्लैट पर हो गई थी। उनकी मौत के बाद से आज भी जुहू जैसे पॉश एरिया स्थित उनका फ्लैट काफी है। कोई भी उस फ्लैट में नहीं रहना चाहता। रिपोर्ट के मुताबिक इस फ्लैट में जाने के बाद अलग अलग तरह के डरावने ख्याल आने लगते हैं। इसी डर से कभी बॉलीवुड की टॉप और ग्लैमरस अभिनेत्री रही अभिनेत्री का घर आज भी उन्हीं की यादों को समेटे हुए खाली खाली है।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें