भारत के इन 5 रेलवे स्टेशन पर जाने लिए देना पड़ता है वीजा-पासपोर्ट, जानिए उस अनोखे रेलवे स्टेशन का नाम

5 Unique Railway Stations in India: भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो काफी विचित्र हैं और उनका नाम अजब-गजब चीजों के लिए दर्ज है। वैसे तो वीजा किसी दूसरे देशों में जाने के लिए लगता है लेकिन भारत में कुछ रेलवे स्टेशन हैं जो अपने अनूठे पहचान के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां कुछ स्टेशन ऐसे हैं जो अपनी विशेषता और सुंदरता के लिए जाने जाते हैं। यहां पहुंचने के लिए पर्यटकों को वीजा की आवश्यकता होती है।

Railway Stations in India

भारत में रेलवे स्टेशन जीवन की रेखा माने जाते हैं, जो हर क्षेत्र के लोगों के लिए आसान और सस्ता यातायात का साधन है। यहां 7000 से अधिक स्टेशन हैं, जिनमें कई अपनी सुंदरता और कई अपने बड़े प्लेटफॉर्म और सफाई के लिए प्रसिद्ध हैं। आइए जानते हैं भारत के 5 अद्वितीय रेलवे स्टेशनों के बारे में….

भारत के 5 अनोखे रेलवे स्टेशन (5 Unique Railway Stations)

1. नवापुर रेलवे स्टेशन: भारत के सबसे अनोखे स्थानों में से एक ये स्टेशन भी है। यह स्टेशन महाराष्ट्र और गुजरात में बांटा हुआ है, जिससे यह दो अलग-अलग राज्यों में स्थित है। स्टेशन पर सभी चीजों पर महाराष्ट्र और गुजरात लिखा होता है, और घोषणाएं अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, और गुजराती में की जाती हैं।

2. बिना नाम वाला रेलवे स्टेशन: पश्चिम बंगाल के बर्धमान से 35 किलोमीटर की दूरी पर बांकुरा-मैसग्राम रेलवे लाइन पर रैनागढ़ नामक स्टेशन का निर्माण 2008 में किया गया था, जिसे बाद में बिना नाम के चलाया गया।

3. झारखंड का बेनाम स्टेशन: झारखंड की राजधानी रांची से टोरी जाने वाली ट्रेन एक बेनाम स्टेशन से होकर गुजरती है, जिसे बड़कीचांपी नाम देने का प्रस्ताव था, लेकिन कमले गांव के लोगों के विरोध के कारण यह स्टेशन अब तक बेनाम ही रहा है।

4. ट्रेन से यात्रा करने के लिए लेना होगा वीजा: अटारी रेलवे स्टेशन जो भारत और पाकिस्तान की सीमा पर है, उस पर बिना वीजा के यात्रा करना मना है। यहाँ पर 24 घंटे सुरक्षा बलों की निगरानी होती है और बिना वीजा आने वाले यात्री पर 14 फोरन एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

5. भवानी मंडी रेलवे स्टेशन: दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन पर स्थित है और राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच बंटा हुआ है। इस स्टेशन पर आने वाली हर ट्रेन का इंजन राजस्थान में होता है, लेकिन उसके डिब्बे मध्य प्रदेश की जमीन में खड़े होते हैं। यहाँ पर एक छोर पर राजस्थान का बोर्ड लगा हुआ है, जबकि दूसरे छोर पर मध्य प्रदेश का बोर्ड लगा है। इसकी वजह से यह स्टेशन भारत के सबसे अनोखा रेलवे स्टेशनों में गिना जाता है।

x
WhatsApp चैनल ज्वाइन करें