Nokia लेकर आया दो स्क्रीन वाला सबसे सस्ता Flip फोन, मिलेगा जबरदस्त बैटरी और कैमरा, जानिए उस फोन की कीमत

एक जमाना था जब फ्लिप फोन्स काफी ज्यादा ट्रेंड में रहते थे। पर आज जब स्मार्टफोन का ज़माना आ गया है उसमें भी नोकिया ने फिर से एक फ्लिप मॉडल के फोन को लॉन्च करके पुरानी यादों को तरो ताज़ा कर दिया है। पहले फ्लिप फोन को यूज़ करने में अलग ही मज़ा आता था। जिन लोगों को भी यह पसंद था, वे फिर से नोकिया के इस फोन को खरीद सकते है।

Nokia 2660 Flip
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

हम बात कर रहे हैं नोकिया के 2660 फ्लिप 4G फोन की। यह कोई एंड्राइड फ़ोन नही है बल्कि काफी नॉर्मल सा फोन है लेकिन हा, यह एक 4G फोन है तो आप इसमे अपना 4G सिम कार्ड यूज़ कर सकते है। तो चलिए जानते हैं कि इस फोन में हमको कौन कौन से फीचर्स देखने को मिलेंगे।

Nokia 2660 Flip फोन के फीचर्स

इस फोन में आपको दो स्क्रीन मिलेगी, एक तो 2.8 इनचेस की और दूसरी 1.7 इंच की। इसमे आपको डुअल सिम सपोर्ट मिलता हैं, वो भी 4G वोल्ट का। आप इसमे 32GB का माइक्रो sd कार्ड लगा सकते है। इस फोन में 48 MB रैम और 128 MB इंटरनल स्टोरेज भी दिया गया है।

इस फोन में आपको 1450 mAh की रिमूवेबल बैटरी मिलती है, जो कि 20 घंटो तक 2G में और 6.5 घंटे 4G में चलने का दावा करती है। यह माइक्रो usb चार्जर के साथ आता है।

इस फोन में आपको 0.3 मेगापिक्सेल का कैमरा मिलता है जो कि बहुत ही कम है। आज के टाइम में इस कैमरे से क्या होता है। इसमे एल ई डी फ़्लैश लाइट भी है।

यह फोन पहले केवल लाल, काला और नीले रंग में उपलब्ध थे पर अब यह हरे और गुलाबी रंग में भी उपलब्ध हैं। अब बात करे इसकी कीमत की तो यह फोन अमेज़न पर केवल 4,499 रुपए में मिल रहा है और वही फ्लिपकार्ट पर यह फोन 4,699 रुपए में मिल रहा है। जिन लोगों को भी एक नॉर्मल सा फोन चाहिए वे इस फोन को ले सकते है।

error: Alert: Content selection is disabled!!