मुख्‍यमंत्री किसान सहाय योजना का उद्देश्य, लाभ, पात्रता तथा ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

Gujarat Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana 2023 : गुजरात सरकार ने मुख्‍यमंत्री किसान सहाय योजना की शुरुआत की है। इस स्कीम के माध्यम से राज्य के किसानों को फसल बर्बाद होने पर आर्थिक मदद की जाएगी। हर साल हमारे देश के किसानों का बहुत सारा फसल किसी न किसी प्राकृतिक आपदाओं की वजह से खराब हो जाता है, जिसका बुरा असर उनकी आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।

Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana

गुजरात सरकार मुख्‍यमंत्री किसान सहाय योजना 2023 के माध्यम से राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ने देना चाहते हैं। इस वजह से उन्होंने Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana की शुरुआत की है। गुजरात के किसानों को इस स्कीम का लाभ तभी मिलेगा, जब उनका फसल कम से कम 33 प्रतिशत किसी प्राकृतिक आपदाओं की वजह से बर्बाद होगा। अगर आप गुजरात के किसान है तो यह लेख पूरा पढ़िए, क्योंकि आपको Gujarat Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana के बारे में सब कुछ जानने की आवश्यकता है।

मुख्‍यमंत्री किसान सहाय योजना 2023 क्या है?

Gujarat Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana की शुरुआत वहां की सरकार ने की है। यह एक प्रकार का फसल बीमा योजना है जिसे राज्य के किसानों के लिए शुरू किया गया है। कई बार अत्यधिक बारिश होने की वजह से किसानों का सारा फसल बर्बाद हो जाता है, जिस वजह से उन्हें निराशा हाथ लगती है। उसी की भरपाई करने के लिए मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना शुरू किया गया है। इस स्कीम की सबसे अच्छी बात यह है कि राज्य के किसी भी किसानों को कोई भी प्रीमियम भुगतना करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। तो चलिए आगे हम इस आर्टिकल में Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana का उद्देश्य, लाभ, पात्रता तथा आवेदन करने की प्रक्रियाओं के बारे में जानते हैं। ताकि इस स्कीम का फायदा उठाने में आपको कहीं पर कोई दिक्कत न आए।

Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana Summary

योजना का नाममुख्‍यमंत्री किसान सहाय योजना
राज्यगुजरात
शुरू किसने कीगुजरात सरकार ने
लाभ किसे मिलेगाराज्य के किसानों को
इसका उद्देश्यप्राकृतिक आपदाओं की वजह से फसल बर्बाद होने पर किसानों की आर्थिक मदद करना
साल2023
ऑफिसियल वेबसाइटजारी नहीं हुई है

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना 2023 का उद्देश्य क्या है?

भारत में हर साल किसी न किसी प्राकृतिक आपदाओं की वजह से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है, क्योंकि उनके फसल खराब हो जाते हैं। इस वजह से धीरे-धीरे बहुत सारे किसान फसल लगाना छोड़ देते हैं, क्योंकि फसल बर्बाद होने की वजह से उनकी आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसी वजह से गुजरात सरकार ने Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana की शुरुआत की है। इस योजना को शुरू करने का सबसे बड़ा उद्देश्य राज्य के उन किसानों की आर्थिक मदद करना है जिसका फसल प्राकृतिक आपदाओं की वजह से क्षतिग्रस्त हो जाता है।

गुजरात मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना 2023 का लाभ लेने के लिए सरकार ने कई नियम एवं शर्तें लगाई है, इस वजह से उसका पालन करने वाले किसानों को ही इस स्कीम का लाभ मिल पाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों का फसल कम से 33 से 60 प्रतिशत तक बर्बाद होना आवश्यक है। राज्य के जिन किसानों का फसल 33 से 60 प्रतिशत क्षतिग्रस्त हुआ है उसे अधिकतम चार हेक्टेयर के लिए प्रत्येक हेक्टेयर पर 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं जिस किसान का फसल 60 प्रतिशत से अधिक खराब हुआ है तो उन्हें प्रत्येक हेक्टेयर पर 25 हजार रुपये दिए जाएंगे।

गुजरात सरकार का कहना है कि मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना 2023 के लिए राज्य के सभी छोटे-बड़े तथा सीमांत किसान आवेदन कर सकते हैं। किसानों के लिए कई ऐसी योजनाएं हैं जिसके तहत प्रीमियम भुगतान करना पड़ता है, लेकिन Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana के लिए किसानों को किसी भी तरह का प्रीमियम भुगतान नहीं करना पड़ेगा। इस स्कीम का लाभ राज्य के किसी भी किसानों को अधिकतम 4 हेक्टेयर के लिए मिलेगा। तो चलिए अब हम इस योजना से संबंधित कुछ और महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं।

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना 2023 का लाभ किसी स्थिति में मिलेगा?

अब एक सवाल हर किसी के मन में उठेगा कि Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana का लाभ किसानों को किस स्थिति में दिया जाएगा। तो चलिए अब हम आपको इसके बारे में बताते हैं :-

अत्यधिक बारिश होने पर : आपने देखा होगा कि कई बार अत्यधिक बारिश हो जाती है, जिसकी वजह से किसानों का बहुत सारा फसल क्षतिग्रस्त हो जाता है। उस स्थिति में उनका सारा पैसा बर्बाद हो जाता है जो उन्होंने फसल लगाने के लिए खर्च किया था। सरकार का कहना है कि जब लगातार 48 घंटा या 35 इंच बारिश होगी तब किसानों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

सूखा पड़ने पर : आपको मालूम होगा कि कई बार सूखा पड़ जाता है, इस वजह से किसानों के फसल से न के बराबर अनाज निकल पाता है। उस स्थिति में भी गुजरात के किसान मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना का लाभ ले पाएंगे।

बेमौसम बारिश होने पर : कई बार किसानों को बारिश की कोई जरुरत नहीं होती है, लेकिन फिर भी उस दौरान बारिश हो जाती है, जिस वजह से सारा फसल क्षतिग्रस्त हो जाता है। उस स्थिति में गुजरात के किसानों को Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana का लाभ मिलेगा।

गुजरात मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना 2023 के कुछ लाभ

Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana के लिए आवेदन करने या इसकी पात्रता जानने से पहले आपको इसकी कुछ लाभ और विशेषताओं के बारे में जान लेना चाहिए। तो चलिए अब हम इसके बारे में भी जानते हैं :-

  • इस योजना को गुजरात सरकार द्वारा शुरू किया गया है।
  • इस वजह से इसका लाभ भी सिर्फ गुजरात के किसानों को मिलेगा।
  • इस योजना का लाभ अधिक बारिश होने पर मिलेगा।
  • इस स्कीम का लाभ सूखा पड़ने पर भी दिया जाएगा।
  • उसके बाद जब बेमौसम बारिश होगी, तब भी इसका लाभ मिलेगा।
  • इस योजना के तहत अधिकतम चार चार हेक्टेयर तक लाभ दिया जाएगा।
  • किसानों का फसल 33 से 60 प्रतिशत बर्बाद होने पर प्रत्येक हेक्टेयर 20 हजार रुपये दिए जाएंगे।
  • इसके अलावा 60 प्रतिशत से अधिक फसल खराब होने पर प्रति हेक्टेयर 25 हजार रुपये दिए जाएंगे।
  • इस स्कीम का लाभ गुजरात के 56 लाख किसानों को दिया जाएगा।
  • किसान को इसका लाभ लेने के लिए कोई भी प्रीमियम भुगतान नहीं करना पड़ेगा।
  • इस योजना की वजह से किसान की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

गुजरात मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना 2023 के लिए दस्तावेज व पात्रता

जब किसी योजना की शुरुआत की जाती है तब उस के लिए सरकार की तरफ से कुछ न कुछ पात्रता निर्धारित की जाती है। उसी तरह Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana के लिए भी की गई है जिसमे बारे में हमने नीचे बताया है :-

  • आवेदन करने वाला किसान गुजरात का निवासी होना चाहिए।
  • प्राकृतिक आपदाओं की वजह से फसल बर्बाद होना चाहिए।
  • कम से कम 33 प्रतिशत फसल क्षतिग्रस्त होना चाहिए।
  • इसका लाभ राजस्व रिकॉर्ड में पंजीकृत सभी 8-ए धारक किसान खाताधारक तथा वन अधिकार अधिनियम से मान्यता प्राप्त किसानों को भी मिलेगा।
  • इस स्कीम एक लिए किसान के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
  • उनके पास पहचान पत्र भी होना आवश्यक है।
  • उसके बाद उन्हें निवास प्रमाण पत्र भी देना होगा।
  • फिर पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता पड़ेगी।
  • अंत में उन्हें अपना मोबाइल नंबर भी देना होगा।

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?

अब आपके मन में एक सवाल चल रहा होगा कि Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana के लिए आवेदन कैसे करें? तो मैं आपको बता दूं कि इस स्कीम के लिए फिलहाल आप आवेदन नहीं कर सकते हैं, क्योंकि गुजरात सरकार ने आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। इस वजह से फिलहाल आपको इंतजार करने की आवश्यकता है। जब गुजरात सरकार द्वारा इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, फिर हम इस लेख को अपडेट कर देंगे।

x
WhatsApp चैनल ज्वाइन करें