Lucky Women: पिता और पति के लिए लक्ष्मी की तरह होती है इन 5 राशियों की लड़कियां, घर में हमेशा बनी रहती है खुशहाली

Lucky Women: कहा जाता है कि हर पुरुष की सफलता में महिला का हाथ होता है। हमारे समाज में महिलाओं को घर की लक्ष्मी माना जाता है।घर में सुख, शांति और समृद्धि को लाने में महिलाओं की बड़ी भूमिका होती है। इससे जुड़ी ज्योतिष शास्त्र में भी बहुत सारी बातें कही गई है।

Lucky Women

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के मुताबिक कुछ राशियों वाली महिलाएं अपने पिता और पति के लिए बहुत सौभाग्यशाली होती हैं। यानी जहां जन्म लेती हैं वहां का भी कल्याण करती हैं और शादी के बाद जिस घर में जाती हैं वहां भी समृद्धि लाती हैं। आईए जानते हैं कि कौन सी 5 राशियों वाली महिलाएं अपने पिता और पति के लिए ज्यादा लकी होती हैं।

1. वृषभ राशि

वृषभ राशि की लड़कियां अपने पिता और पति दोनों के लिए काफी लकी होती हैं।दरअसल, वृषभ राशि का स्वामी शुक्र होता है। शुक्र ग्रह को धन, संपदा और विलासिता का ग्रह माना जाता है। इसी वजह से वृषभ राशि वाली लड़कियां जन्म के बाद अपने पिता और शादी के बाद पति के लिए सौभाग्यशाली होती हैं और उनके आने से घर में धन आमद बनी रहती है।

2. कर्क राशि

कर्क राशि वाली लड़कियां भी अपने पिता और पति के लिए भाग्यवान होती हैं। कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा ग्रह है।ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा का शांति के साथ साथ धन का भी कारक माना गया है। इस राशि वाली लड़कियां जन्म के बाद अपने पिता के लिए धन के रास्ते खोलती हैं वहीं शादी के बाद वे पति के जीवन में धन संपदा को बढ़ाने के साथ ही आय के अलग अलग रास्ते खोलती हैं।

3. तुला राशि

तुला राशि को ज्योतिष शास्त्र में धन समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस राशि वाली लड़कियों पर देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। इसलिए इनके भाग्य से इनके पिता और पति का भाग्य भी खिल जाता है। तुला राशि वाली लड़कियां मेहनती भी होती हैं।

4. धनु राशि

ज्योतिष शास्त्र में धनु राशि का स्वामी गुरु है। गुरु को धन और वैभव देने वाला ग्रह भी माना जाता है। धनु राशि वाली लड़कियों का लग्न धनु हो और केंद्र में गुरु हो स्थित हो तो माना जाता है कि वो लड़की पूर्व जन्म में भी इस परिवार का हिस्सा रही होगी। गुरु स्वामी होने की वजह से इन लड़कियों के जीवन में धन का कोई अभाव नहीं होता और इन्हीं के भाग्य से इनके पिता और पति की किस्मत भी चमकती है।

5. मीन राशि

धनु राशि की तरह मीन राशि का स्वामी ग्रह भी गुरु है। मीन राशि वाली लड़कियों पर देवताओं की विशेष कृपा होती है। इस वजह से भी इस राशि की महिलाएं सौभाग्यशाली मानी जाती हैं और जन्म के बाद पिता और शादी के बाद पति का भाग्य जगा देती हैं। इसके साथ ही इस राशि की लड़कियों को समाज में सम्मान भी मिलता है।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें